गजब PHOTOS: फौलाद से नहीं, बांस से बनाया गया है यह अनोखा फुटओवर ब्रिज, देखने पहुंच रहे लोग

Published : Feb 15, 2021, 04:40 PM ISTUpdated : Feb 15, 2021, 05:12 PM IST

गुवाहाटी, असम. आमतौर पर ब्रिज के निर्माण में फौलाद यानी स्टील, लोहा, सीमेंट और कांक्रीट का इस्तेमाल किया जाता है, जाकि उसकी मजबूती रहे। फुटओवर ब्रिज भी लोहे या स्टील धातु से बनाए जाते हैं। लेकिन असम के गुवाहाटी में यह फुटओवर ब्रिज बांस से बनाया गया है। यह ब्रिज लोगों के लिए जिज्ञासा का कारण बन गया है। दरअसल, नदियों या नालों पर बांस से झूलते पुल बनते तो लोगों से खूब देखे होंगे, लेकिन रोड क्रॉस करने ऐसा ब्रिज पहली बार देखने को मिला। वैलेंटाइन-डे यानी 14 फरवरी को यह पुल लोगों के लिए खोल दिया गया।

PREV
15
गजब PHOTOS: फौलाद से नहीं, बांस से बनाया गया है यह अनोखा फुटओवर ब्रिज, देखने पहुंच रहे लोग

फुटओवर ब्रिज के उद्घाटन अवसर पर उसे फूलों से सजाया गया था। पहले दिन ब्रिज को देखने और उस पर फोटो खिंचाने वालों की काफी भीड़ उमड़ी।

25

असम में राज्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने इस फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। हालांकि इस ब्रिज ढांचे में लोहे का जरूर इस्तेमाल किया गया है, लेकिन बाहरी हिस्सा और अन्य पिलर, जालियां बांस की ही बनाई गई हैं।

35

इस ब्रिज पर लोगों का स्वागत करने वेलकम टू गुवाहाटी लिखा गया है। यह ब्रिज गुवाहाटी के खानपारा एरिया में बनाया गया है।

45

इस ब्रिज को बनाने का मकसद बांस के उत्पादन का प्रमोट करना है। बता दें कि असम में विभिन्न प्रजातियों के बांस प्रचुरता में मिलते हैं। यहां बांस से बनी चीजों की देशभर में डिमांड है।
 

55

असम के लोग बांस का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। यह तस्वीर 2018 में सामने आई थी। गुवाहाटी जिले के 21 नंबर पश्चिम कोकराझाड़ विधानसभा क्षेत्र के चराईखडाखा गांव के लोगों ने हेल नदी पर यह बांस का ब्रिज बनाया था।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories