प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, फिर भी भीड़ में ऐसे दिखे चंद्रशेखर, संविधान की किताब लिए थे

Published : Dec 20, 2019, 02:54 PM ISTUpdated : Dec 20, 2019, 02:58 PM IST

नई दिल्ली. नागरिकता कानून के खिलाफ जामा मस्जिद में नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन। इस विरोध प्रदर्शन में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। दिल्ली पुलिस हालात की निगरानी के लिए ड्रोन से मॉनिटरिंग कर रही है। चंद्रशेखर ने हाथ में संविधान की किताब भी लिया है। प्रदर्शनकारियों के भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली की सड़को पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

PREV
17
प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली, फिर भी भीड़ में ऐसे दिखे चंद्रशेखर, संविधान की किताब लिए थे
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि CAA को लेकर कई लोग कन्फ्यूजन फैला रहे हैं, ये बिल सिर्फ घुसपैठियों के खिलाफ है। इस बिल से किसी की नागरिकता नहीं छीनेगी, बल्कि कुछ शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी।
27
नागरिकता संशोधन कानून के हो रहे विरोध पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह देश की संसद का अपमान है। वो लोग जो दंगा करने वालों का साथ दे रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे। संविधान के दायरे में भारत के किसी नागरिक का अधिकार कोई नहीं छिन सकता।
37
स्मृति ईरानी ने कहा, वो लोग जो वर्तमान में दंगाई एलीमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। भारत के संविधान ने भारत के नागरिकों का संरक्षण और मजबूत किया है। CAA का कानून किसी भी नागरिक को अपने अधिकार से वंचित नहीं करता है। किसी की राजनीति में आग तंत्र न बने।
47
दिल्ली के जामा मस्जिद के पास प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेट्रो प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर तीन मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। जिसमें चावड़ी बाजार, लालकिला, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।यहां नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के चलते ये एक्शन लिया गया है। द्वारका और नजफगढ़ में धारा 144 लागू की गई है।
57
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
67
दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को भी बंद किया गया। इस स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी।
77
जामा मस्जिद के पास जुटे स्थानीय लोगों से बातचीत में पता चला कि उन्हें व्हॉट्सएप पर मैसेज आया था, जिसके बाद वे जामा मस्जिद पर इकट्ठा हुए।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories