यह बर्फ नहीं बल्कि यमुना नदी में जमी गंदगी है, जिसमें उतरकर महिलाएं छठ पूज रही हैं

नई दिल्ली. जहां एक ओर पूरी दिल्ली एयर क्वालिटी खराब होने के चलते चिंतित है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी स्थित यमुना नदी की ये तस्वीरें आपको विचलित कर देंगी। यहां छठ पूजा के मौके पर हजारों श्रृद्धालु यमुना में पूजा करने पहुंच रहे हैं। इसी तरह जब लोग रविवार को पहुंचे तो उन्हें यमुना के घुटनों तक झाग वाले विषैले पानी में ही पूजा करनी पड़ी।

Asianet News Hindi | Published : Nov 4, 2019 6:54 AM IST / Updated: Nov 11 2019, 12:01 PM IST

15
यह बर्फ नहीं बल्कि यमुना नदी में जमी गंदगी है, जिसमें उतरकर महिलाएं छठ पूज रही हैं
बारिश और प्रदूषण के बावजूद पूजा करने पहुंचे श्रृद्धालुओं को घुटने तक झाग में डूबकर पूजा करनी पड़ी। हालांकि, इन सबके बावजूद उनके उत्साह में कमी नजर नहीं आई।
25
नदी में जमा गंदगी वाला झाग बर्फ की चादर सा नजर आ रहा था। पुरुष धोती में और महिलाएं साड़ियों में नजर आ रही थीं।
35
श्रृद्धालुओं ने पूजा के दौरान नदी में फूल और फल भी चढ़ाए। हालांकि, लोगों को स्मोग के चलते उगते सूर्य के पूरे दर्शन नहीं हो पाए। कुछ लड़कियां सेल्फी भी लेती नजर आईं।
45
गंदगी वाला झाग बर्फ जैसा फील दे रहा था। लड़कियों ने झाग में खड़े होकर ही फोटो भी लीं। उधर, भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रविवार सुबह अर्ग में हिस्सा लेने पहुंचे।
55
दिल्ली में रविवार को प्रदूषण का स्तर तीन साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी। (फाइल फोटो)
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos