नेशनल डेस्क: 3 फरवरी से शुरू हुए एयरो इंडिया शो का समापन 5 फरवरी हो होगा। इस शो में देश ने अपने लड़ाकू विमानों का जोरदार प्रदर्शन किया। बेंगलुरु में आयोजित इस शो को देखने के लिए कोरोना महामारी में भी अच्छी खासी भीड़ पहुंची। इस बीच ना सिर्फ युवा बल्कि बच्चे भी बड़ी संख्या में अपने देश की ताकत को देख गर्व महसूस करते नजर आए। इस शो में काफी संख्या में विदेशी टूरिस्ट भी पहुंचे। कैमरे में कुछ ऐसे कैद हुए प्राउड मोमेंट्स....
बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो का समापन 5 फरवरी को हो जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनी देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
215
कोरोना महामारी के बीच उचित सेफ्टी नॉर्म्स अपनाकर लोग शो देखने आए। इस एग्जीबिशन में 14 देशों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
315
भारत ने मेड इन इंडिया का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। इसमें सैन्य विमानों की प्रदर्शनी की गई। कुछ ओरिजनल तो कुछ की हूबहू कॉपी उतारी गई।
415
प्रदर्शनी में रखे गए कुल मॉडल्स में 525 भारत के हैं जबकि अन्य देशों ने अपने 78 मॉडल इसमें पेश किये।
515
इस प्रदर्शनी में आए लोग भारत की सैन्य ताकत देख हैरान रह गए। अभी भारत दुनिया की सैन्य ताकत में चौथे नंबर पर है। लेकिन जल्द ये नंबर एक भी हो सकता है।
615
एशिया की सबसे बड़ी एयरो-स्पेस और डिफेंस प्रदर्शनी 'एयरो इंडिया-2021' के जरिये दुनियाभर ने भारत की सैन्य शक्ति को देखा। इस शो का मकसद लड़ाकू विमानों की क्षमता देखकर सौदा करना है।
715
बता दें कि इस शो का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। यह ठीक वैसे ही शो है, जैसे ऑटो एक्सपो में होता है।
815
ऐसी प्रदर्शनी हर दो साल में लगती है। इसलिए इसे देखना अपने आप में एक यादगार दिन होता है।
915
प्रदर्शनी में आधुनिक युद्ध मशीनरी को रखा गया है। ये भारत की बढ़ती सैन्य ताकत को दिखाती हैं।
1015
प्रदर्शनी को देखने के लिए विदेश से भी कई लोग पहुंचे हैं। सभी भारत की सैन्य ताकत के कायल हो गए।
1115
इस प्रदर्शनी में छोटे बच्चे भी नजर आए। इन बच्चों की आंखों में देश की ताकत देख गर्व साफ़ झलक आया।
1215
एग्जिबिशन में आधुनिक तोपों और मिसाइलों के मॉडल भी रखे गए हैं।
1315
भारत अपनी सैन्य ताकत कितनी तेजी से विकसित कर रहा है, इस एग्जिबिशन के जरिये दिखाया गया है।
1415
कोरोना के चलते एग्जिबिशन में पहले से परमिशन(एंट्री पास) के जरिये ही प्रवेश दिया जा रहा है।
1515
विमानों को देख बच्चों की स्माइल कुछ ऐसे रिकॉर्ड की गई।