ये हैं टिक टॉक के वो स्टार्स, जिनकी एक महीने की कमाई है लाखों

Published : Jul 01, 2020, 02:55 PM ISTUpdated : Jul 02, 2020, 05:53 PM IST

नई दिल्ली. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद इंडिया में लोगों ने उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही भारत में चीनी प्रोडक्ट्स पर बैन लगाने की भी मांग करने लगे। इसी बीच सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए टिक टॉक समेत 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। टिक टॉक एक ऐसा ऐप है, जिसने एक आम इंसान को भी स्टार बना दिया और पूरी दुनिया में फेमस कर दिया है। ऐसे में उन स्टार्स के बारे में और एक महीने की उनकी इनकम के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कमाई लाखों में है।

PREV
18
ये हैं टिक टॉक के वो स्टार्स, जिनकी एक महीने की कमाई है लाखों

अवनीत कौर 

अवनीत कौर भी एक टिक टॉक स्टार हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही यूट्यूब पर 4.14 लाख सब्सक्राइबर हैं। 15.3 मिलियन फॉलोअर्स टिक टॉक पर हैं। उनकी एक महीने की इनकम करीब 16 लाख बताई जाती है। 
 

28

अवेज दरबार 

अवेज दरबार ने यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें यहां पर सफलता नहीं मिली। इनकी इंस्टाग्राम पर 2.9 फैन फॉलोइंग है। वहीं, यूट्यूब पर 1.54 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनके टिक टॉक पर 17.3 मिलियन फैन फॉलोइंग है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि वो एक महीने में 14 लाख के करीब कमाते हैं। 

38

गिमा आशी 

गिमा आशी के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 1.95 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। इसके साथ ही टिक टॉक पर 15.8 मिलियन फैन फॉलोइंग हो गई। इनकी एक महीने की कमाई 6 लाख के करीब है।   

48

जन्नत जुबैर 

टिक टॉक स्टार जन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतनी ही नहीं 6.42 लाख सब्सक्राइबर यूट्यूब पर हैं। वहीं, टिक टॉक पर उन्हें 19.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इनकी एक महीने की कमाई करीब 20 लाख रुपए हैं।

58

जितेंद्र पाल 

छतरपुर के जितेंद्र पाल सिंह के तीन साल में 36 लाख फॉलोअर्स हैं। ये हर महीने 40 से 50 हजार रुपए की कमाई करते हैं। 
 

68

मंजुल खट्टर 

मंजुल खट्टर एक टिक टॉक स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 2.3 मिलियन है और 5 लाख सब्सक्राइबर यूट्यूब पर हैं। वहीं, टिक टॉक पर 12.3 मिलियन फैन फॉलोइंग है। इनकी एक महीने की कमाई करीब 5 लाख है।  

78

सन्नी कालरा 

सन्नी कालरा एक टिक टॉक स्टार्स हैं। उनके 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो हर महीने में 3 से 5 लाख  रुपए तक कमाते हैं। सन्नी पिछले दो सालों से इस ऐप पर एक्टिव हैं। उन्होंने सरकार के फैसले का खुलकर स्वागत किया है। 

88

युवराज सिंह परिहार 

जोधपुर के स्ट्रीट डांसर युवराज सिंह परिहार पिछले एक सालों से टिक टॉक पर एक्टिव हैं। इनके 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। टिक टॉक ने युवराज को रातों रात स्टार बना दिया। उन्हें 1 करोड़ रुपए का इनाम मिला था। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories