15 अक्टूबर से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, 50% सीटें बुक होंगी; फिल्म देखने जाने से पहले जान लें ये नियम

Published : Oct 06, 2020, 03:29 PM ISTUpdated : Oct 06, 2020, 03:36 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना के बीच मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। देशभर में 15 अक्टूबर से मल्टीप्लेक्स खुल सकेंगे। सरकार ने मंगलवार को स्डैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (SOP) भी जारी कर दी हैं। हालांकि, मल्टीप्लेक्स कंटेनमेंट के बाहर ही खुल सकेंगे। इसके अलावा सिर्फ 50% सीटें बुक होंगी। सिनेमाघरों को कोरोना पर अवेयरनेस फिल्म दिखाना होगी। हर शो के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज किया जाएगा। आईए जानते हैं कि फिल्म देखने जाने से पहले किन बातों का रखना होगा ध्यान..

PREV
16
15 अक्टूबर से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, 50% सीटें बुक होंगी; फिल्म देखने जाने से पहले जान लें ये नियम

कैसे मिलेगी एंट्री ?
सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए कॉन्टैक्ट नंबर देना होगा। सभी को मास्क लगाना जरूरी होगा। एंट्री-एग्जिट पॉइंट और कॉमन एरिया में हेंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। सिर्फ बिना लक्षण वालों को एंट्री मिलेगी। मल्टीप्लेक्स स्टाफ कोरोना गाइडलाइन ना मानने वालों पर सख्ती से पेश आ सकेंगे। 

26

सिटिंग अरेंजमेंट कैसा होगा?
सिनेमा हॉल में 50% सीटें बुक हो पाएंगी। एक सीट छोड़कर ही बैठना होगा। बाकी सीटों पर नॉट टू बी ऑक्यूपाइड लिखना होगा। इन सीटों पर टेप लगाना होगा। एक व्यक्ति के पीछे दूसरा व्यक्ति नहीं बैठ पाएगा। 

36

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में अंदर जाने पर क्या होगा?
सिनेमा हॉल के अंदर सिर्फ पैक्ड फूड की ही इजाजत होगी। ज्यादा काउंटर की व्यवस्था करनी होगी। ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना होगा। हॉल के अंदर फूड और बेवरेजेस की डिलीवरी नहीं मिलेगी।

46

इन बातों का भी रखना होगा ध्यान
इंटरवल का वक्त बढ़ाया जा सकता है। एक्सेस पॉइंट्स, लॉबी और वॉशरूम जैसे एरिया में लोगों को बचाव के तरीके बताने की व्यवस्था की जाएगी। दो शो के बीच का वक्त अलग अलग होगा। लोगों को बाहर निकालते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। 
 

56

कैसे सुरक्षित होगा हॉल?
एक शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे परिसर को डिसइन्फेक्ट करना होगा। इसके अलावा शो से पहले और बाद में और इंटरवल में कोरोना अवेयरनेस पर 1 मिनट की फिल्म दिखाना जरूरी होगा।

66

AC 24 से 30 डिग्री पर रखें
हॉल के बाहर 6 फीट की दूरी के लिए जमीन पर मार्कर लगाने होंगे। क्रॉस वेंटिलेशन हो और AC 24 से 30 डिग्री पर रखें। सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी होंगी। आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories