काले कपड़े पहन कांग्रेसी नेताओं ने महंगाई के खिलाफ किया 'हल्ला बोल', राहुल और प्रियंका ने की अगुआई

नई दिल्ली। महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेसी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे देश में कांग्रेसी नेता सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन का कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नेतृत्व किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता काले कपड़े में दिखे। प्रियंका गांधी ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया। देखें कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की खास तस्वीरें... 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2022 7:36 AM IST / Updated: Aug 05 2022, 02:49 PM IST

111
काले कपड़े पहन कांग्रेसी नेताओं ने महंगाई के खिलाफ किया 'हल्ला बोल', राहुल और प्रियंका ने की अगुआई

दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कांग्रेस दफ्तर के बाहर वह बैरिकेड कूदकर आगे बढ़ीं। इसके बाद पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठकर धरना दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 
 

211

महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
 

311

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। वह संसद से कांग्रेसी सांसदों के साथ राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करते हुए निकले। बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
 

411

महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी काले कपड़े में नजर आए। 
 

511

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी और अन्य सड़क पर लेट गए। 
 

611

महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसदों ने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकाला। सभी नेता काले कपड़े पहने हुए थे।
 

711

दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों को उन्हें रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 

811

जम्मू में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष जी.ए. मीर और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आवास की ओर मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 
 

911

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के जवानों के बीच झड़प और हाथापाई भी हुई। 
 

1011

गुवाहाटी में महंगाई और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हुई।
 

1111

पटना में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'राजभवन' की ओर मार्च भी निकाला।
 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos