Published : Nov 11, 2019, 12:59 PM ISTUpdated : Nov 11, 2019, 02:36 PM IST
चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' के देश के पूर्वी तटों से टकराने के बाद अब बांग्लादेश में तबाही मचा रहा है। जिससे बांग्लादेश 22 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही बंगाल में भी चक्रवात 'बुलबुल' का कहर है। जिसमें 10 की मौत, 2.7 लाख परिवार प्रभावित, 1.78 लाख लोग राहत शिविरों में है।
बंगाल की खाड़ी के पास तटीय जिलों में 2,473 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें मछली पालन वाले शहर बक्खाली और नामखाना सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। तूफान में 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं, 1.78 लाख लोगों को राज्य के नौ जगहों पर बने राहत शिविरों में भेजा गया है।
26
चक्रवाती तूफान बुलबुल अभी बांग्लादेश के खेपूपाड़ा से 125 किलोमीटर दूर है। जबकि, पश्चिम बंगाल के सुंदरबन नेशनल पार्क से 255 किलोमीटर दूर पहुंच गया है। जबकि कोलकाता से 295 और अगरतला से 130 किलोमीटर दूर है।
36
अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान बुलबुल की वजह से असम के दक्षिणी हिस्से, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर चेतावनी जारी की गई है कि बंगाल की खाड़ी में हवाएं 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं।
46
बुलबुल चक्रवात के प्रभाव से पश्चिम बंगाल राज्य के विभिन्न हिस्सों में 10 लोगों की मौत हो गयी और 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं।
56
बंगाल की खाड़ी के पास तटीय जिलों में 2,473 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें मछली पालन वाले शहर बक्खाली और नामखाना सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। तूफान में 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं, 1.78 लाख लोगों को राज्य के नौ जगहों पर बने राहत शिविरों में भेजा गया है।
66
चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले सप्ताह उत्तर बंगाल की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। वह सोमवार को नामखाना और बक्खाली के आसपास के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगी। वहीं, बांग्लादेश में भी बुलबुल ने खूब तबाही मचाई है। रविवार को चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण कम से कम दस लोगों की मौत हो गई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.