दिल्ली हिंसा : चश्मदीद ने बताया, मैं दूध लेने गया था, दंगाईयों ने मेरी 85 साल की मां को जिंदा जला दिया

Published : Feb 27, 2020, 02:24 PM ISTUpdated : Feb 28, 2020, 11:20 AM IST

नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा की वजह से 34 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गंगा विहार से कुछ लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। उनका कहना है कि यहां पर हम कमाने-खाने के लिए आए थे, लेकिन यहां पर जिंदा रहना ही मुश्किल है। अभी नहीं भागे तो जान नहीं बचेगी। वहीं मौजपुर के लोगों ने बताया कि हिंसा करने वालों में स्थानीय लोग नहीं थे। कई बाहरी लोगों ने हिंसा की। पुलिस ने जांच में पाया कि हिंसा फैलाने में व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल किया गया। ग्रुप पर ही भड़काऊ भाषण और वीडियो भेजे गए। इतना ही नहीं, ग्रुप में यह भी बताया जा रहा था कि कहां पर हमला करना है।  

PREV
132
दिल्ली हिंसा : चश्मदीद ने बताया, मैं दूध लेने गया था, दंगाईयों ने मेरी 85 साल की मां को जिंदा जला दिया
भजनपुरा में एक 85 साल की महिला को जिंदा जला दिया गया। बेटे ने बताया, मैं दूध लेने गया था, तभी भीड़ मेरे घर में घुस आई।
232
दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
332
उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में 250 लोग जख्मी हैं। GTB अस्पताल में 30 और LNJP अस्पताल में 2 मौतें दर्ज हुईं।
432
पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से भी हथियार मंगाए गए थे।
532
हिंसा पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) ने लोगों से शांति-भाईचारे की अपील की।
632
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों को बताया जा रहा था कि कहां पर हमला करना है।
732
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हिंसा फैलाने का दावा किया जा रहा है।
832
हिंसा पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना तैनात की जाए।
932
हिंसा से पहले कई व्हाट्सएप ग्रुप बने थे।
1032
भजनपुरा में बेटे ने बताया, दंगाइयों ने पहले तोड़फोड़ की, फिर आग लगा दी।
1132
दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 18 FIR दर्ज की गई हैं और 106 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
1232
भजनपुरा में 85 साल की बुजुर्ग महिला को जिंदा जला दिया।
1332
बेटे ने बताया, मैंने भीड़ में किसी को पहचाना नहीं।
1432
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल बुधवार को मोर्चा संभाल लिया।
1532
बेटे ने बताया, मैं उस वक्त दूध लेने गया था। अचानक यह सब हुआ।
1632
दिल्ली हिंसा के बाद कई लोग पलायन कर गए थे।
1732
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों पर काबू पाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात तक 24 घंटे में 3 बैठकें कीं।
1832
दिल्ली के गंगा विहार से कई लोग घर छोड़कर जा रहे हैं।
1932
चश्मदीदों ने बताया, दंगाइयों से बचाने के लिए पुलिस या सुरक्षा बल मौजूद नहीं था।
2032
दिल्ली में हिंसा से सबसे ज्यादा भजनपुरा, घोंडा, यमुना विहार, चांदबाग, करावल नगर प्रभावित हैं।
2132
चश्मदीद ने बताया कि दंगाईयों ने दुकानों में लूटपाट की फिर आग लगा दी।
2232
दंगाई अपने साथ पेट्रोल लेकर घूम रहे थे।
2332
दिल्ली हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की जान चली गई।
2432
दंगाइयों ने बंद दुकानों के शटर तोड़कर लूटपाट की।
2532
मौजपुर के लोगों का कहना है कि हिंसा में स्थानीय लोग नहीं थे।
2632
अब तक हिंसा फैलाने वालों में जिन आरोपियों की पहचान हुई है, उनमें से 106 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2732
मौजपुर ने कहा, हम लोग यहां से कहीं नहीं जाएंगे।
2832
मौजपुर के लोगों ने बताया, पत्थर के आगे कौन टिकता।
2932
हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल को गोली बाएं कंधे से होते हुए दाएं कंधे की ओर गई थी।
3032
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजपुर के लोग हिंसा में शामिल नहीं हैं।
3132
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीएए मुद्दे पर हिंसा में मौत का आंकड़ा 34 तक पहुंच गया है।
3232
दिल्ली हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की ऑटोप्सी में साफ हुआ कि उनके शरीर में एक गोली फंसी थी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories