स्नाइपर्स, शार्प शूटर रखेंगे नजर; CAPF की 48 कंपनियां तैनात, गणतंत्र दिवस पर ऐसी है दिल्ली की सुरक्षा

नई दिल्ली. 26 जनवरी को हम 71वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इस दिन भारत के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी विदेशी मेहमान गणतंत्र दिवस परेड देखने आएंगे। इस बार ब्राजील के 38वें राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। राजधानी में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील नजर आ रही है। वहीं, राजपथ पर मल्टी लेयर्स सुरक्षा रखी गई है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। इससे पहले 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा को आमंत्रित किया गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2020 4:43 AM IST / Updated: Jan 25 2020, 10:35 AM IST

15
स्नाइपर्स, शार्प शूटर रखेंगे नजर; CAPF की 48 कंपनियां तैनात, गणतंत्र दिवस पर ऐसी है दिल्ली की सुरक्षा
बताया जा रहा है कि दिल्ली के आस पास के सभी बॉर्डर को आज रात में सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा राजपथ पर सुरक्षा के सात घेरे बनाए गए हैं। इसके अलावा आसपास की इमारतों पर स्नाइपर्स भी तैनात किए जाएंगे।
25
बताया जा रहा है कि दिल्ली के आस पास के सभी बॉर्डर को आज रात में सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा राजपथ पर सुरक्षा के सात घेरे बनाए गए हैं। इसके अलावा आसपास की इमारतों पर स्नाइपर्स भी तैनात किए जाएंगे।
35
दिल्ली पुलिस के 22 हजार जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 48 कंपनियां भी तैनात हैं। परेड रूट पर 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
45
इसके अलावा दिल्ली में 10 मोबाइल पुलिस कंट्रोल रूम और 10 सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां से प्रमुख इलाकों पर नजर रखी जाएगी। वहीं, मॉल और बाजारों की सुरक्षा जांच, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जांच की जा रही है।
55
केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन रविवार सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और लोककल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा पटेल चौक और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन को भी बंद किया गया है।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos