घेरकर ले ली जान, जला दिए घर...ऐसी हैं दिल्ली हिंसा की खौफनाक तस्वीरें

नई दिल्ली. सीएए विवाद पर दो गुटों (मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पक्ष और विपक्ष के दो गुट) में  पत्थरबाजी का आज तीसरा दिन है। हिंसा में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पत्थरबाजी के दौरान ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की गोकुलपुरी में मौत हो गई। आईपीएस एसोसिएशन ने शोक जताते हुए कहा कि रतनलाल ने अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाया। इस दौरान कर्तव्य के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। बता दें कि दिल्ली हिंसा पर अमित शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग हुई। उसमें केजरीवाल भी शामिल हुए।

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2020 7:41 AM IST / Updated: Feb 27 2020, 10:39 AM IST

127
घेरकर ले ली जान, जला दिए घर...ऐसी हैं दिल्ली हिंसा की खौफनाक तस्वीरें
दिल्ली हिंसा की तस्वीरें।
227
दिल्ली हिंसा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, स्थानीय पुलिस के पास एक्शन की पावर नहीं है। वे एक्शन के लिए ऊपर से आदेश का इंतजार कर रहे होते है।
327
कैसे हुई हिंसा की शुरुआत- शाहीनबाग में सीएए के विरोध में करीब 2 महीने से ज्यादा वक्त से महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। रविवार की सुबह कुछ महिलाएं जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर होते-होते मौजपुर में भी कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम को भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, वह दिल्ली में दूसरा शाहीन बाग नहीं बनने देंगे। वे भी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने लिखा, सीएए के समर्थन में मौजपुरा में प्रदर्शन। मौजपुर चौक पर जाफराबाद के सामने। कद बढ़ा नहीं करते। एड़ियां उठाने से। सीएए वापस नहीं होगा। सड़कों पर बीबियां बिठाने से।' भाजपा समर्थकों के सड़क पर उतरने के बाद मौजपुर चौराहे पर ट्रैफिक दोनों तरफ से बंद हो गया है। समर्थन में लोग सड़कों पर बैठ गए हैं। इसी दौरान सीएए का विरोध करने वाले और समर्थन करने वाले दो गुटों में पत्थरबाजी हुई। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।
427
दिल्ली हिंसा में सबसे ज्यादा गोकुलपुरी, भजनपुरा, मौजपुर जाफराबाद इलाके प्रभावित हैं। (शाहरुख नाम का शख्स फायरिंग करते हुए)
527
दिल्ली के मौजपुर में भीड़ ने एक घर को आग के हवाले कर दिया।
627
दिल्ली के भजनपुरा में उग्र भीड़ ने पथराव किया।
727
दिल्ली हिंसा पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सीमा को सीज करने की मांग की।
827
दिल्ली हिंसा : फायर सर्विस सूत्रों के अनुसार, रात में दिल्ली सर्विस के पास 350 से ज्यादा कॉल आईं। इसमें लगभग 30 से 35 कॉल ऐसी थी जो आगजनी की घटना से संबंधित थी।
927
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार दिन में मौजपुर, कर्दमपुरी चांद बाग, भजनपुरा, करावल नगर आदि इलाकों में ज्यादा हिंसा हुई।
1027
हिंसा के दौरान पुलिसवालों पर भी पथराव हुआ। पुलिसकर्मियों से उनके सरकारी पिस्टल भी लूट ली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 सरकारी पिस्टल गायब होने की खबर है।
1127
हिंसा और आगजनी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम को पूरे उत्तर पूर्वी जिले में धारा 144 लगा दिया था।
1227
दिल्ली में बढ़ती हिंसा की वजह से राज्य के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि 25 फरवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
1327
दिल्ली हिंसा में कई गाडि़यों को फूंक दिया गया।
1427
मंगलवार की सुबह से मौजपुर, बाबरपुर और जाफराबाद इलाके में पथराव की घटना रूक-रूक कर सामने आई।
1527
दिल्ली हिंसा में एक डीएसपी समेत सैंकड़ों लोग घायल हैं। हिंसा को कंट्रोल करने के लिए पुलिस के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे।
1627
दिल्ली में तीन दिनों से हिंसा हो रही है। अमित शाह ने आज हाई लेवल मीटिंग ली।
1727
दिल्ली हिंसा पर सिसोदिया ने कहा, स्कूलों में परीक्षा रद्द की जाती है।
1827
मौजपुर में उपद्रवियों ने ट्रक को आग लगा दी।
1927
भजनपुरा में भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
2027
भजनपुरा में प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। सड़क पत्थर से पट गई।
2127
पुलिस नेउपद्रवियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
2227
IPS एसोसिएशन ने क्या कहा ? - IPS एसोसिएशन ने ट्वीट किया, यह राष्ट्र की सेवा में कर्तव्य को ऊपर रखने का एक बड़ा उदाहरण है।
2327
1998 में ज्वाइन किया था दिल्ली पुलिस- दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र के मौजपुर में पत्थरबाजी में घायल हुए पुलिसकर्मी हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल ने 1998 में दिल्ली पुलिस ज्वॉइन किया।
2427
रतनलाल राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले थे। बतौर कॉन्स्टेबल उन्होंने पुलिस ज्वॉइन किया।
2527
IPS एसोसिएशन ने मृतक के आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। कहा है कि उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का साहस मिले।
2627
घटना के वक्त रतन लाल एसीपी/गोकलपुरी के कार्यालय में तैनात थे। (रतनलाल का परिवार)
2727
हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल के बच्चों की तस्वीर।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos