Published : Sep 19, 2020, 10:22 AM ISTUpdated : Sep 21, 2020, 11:31 AM IST
मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की अभी गुत्थी सुलझी नहीं है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में दोनों की मौत को आत्महत्या करार दिया था। लेकिन सुशांत और दिशा को लेकर कई ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिससे मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट में चश्मदीद के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दिशा का पार्टी वाली रात चार लोगों ने रेप किया था।
न्यूज नेशन (News Nation) की रिपोर्ट के मुताबिक, चश्मदीद ने चैनल को बताया है कि दिशा के साथ पार्टी मे 4 लोगों ने रेप किया था। इस पार्टी में दिशा के ब्वॉयफ्रेंड रोहन रॉय समेत 6 लोग मौजूद थे। बता दें कि दिशा की मौत 8 जून को 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी।
25
न्यूज नेशन ने दावा किया है कि इस मामले में चैनल के पास कई सबूत हैं। इन्हें सीबीआई को सौंपा जाएगा। चश्मदीद ने बताया कि पार्टी में म्यूजिक काफी तेज था, इस वजह से दिशा सालियान की चीख पुकार दब गई थी।
35
रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा का फोन 17 जून तक एक्टिव रहा। इससे कई इंटरनेट कॉल भी किए गए थे। ऐसे में इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।
45
चश्मदीद ने दावा किया है कि वह मंत्री के गार्ड को देखकर पहचान सकता है। उसने बताया कि इस पार्टी में एक बड़े फिल्म स्टार का बेटा भी था। चश्मदीद ने बताया कि रेप में आरोपियों में सभी रसूख वाले हैं। चार में से एक मंत्री का सिक्योरिटी गार्ड भी था।
55
चश्मदीद ने कहा, वो मंजर देख कर वो काफी रोया था। बांद्रा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में उसे रोता हुआ भी देखा जाता सकता है। उसने बताया कि वो मंजर याद कर मैं आज भी रोता हूं। वो रात बहुत गंदी थी। उस रात को मैं भूल नहीं सकता।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.