इतने लाख की पुरानी ड्रेस पहनकर भारत घूमने आई हैं इवांका ट्रंप, सबूत देख लीजिए
अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सपरिवार भारत आए डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ट्रम्प भी हैं। पूरा परिवार गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत पहुंच चुका है। यहां ट्रम्प की बेटी इवांका पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। मॉडल रह चुकी इवांका लाल कलर की फ्लोरल ड्रेस में भारत आई हैं। पर अब चर्चा उनकी इस ड्रेस को लेकर हो रही है।
Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2020 8:44 AM IST / Updated: Feb 24 2020, 04:03 PM IST
दरअसल खबरों के मुताबिक यह इवांका ट्रंप की दूसरी भारत यात्रा है।
अपनी यात्रा के लिए, इवांका अहमदाबाद में एक शानदार रंगीन बेबी ब्लू और रेड मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में उतरीं।
प्रोएंज शॉलर ब्रांड की ड्रेस पहनी है। उनकी ड्रेस की कीमत करीब 1 लाख से भी ज्यादा है। ड्रेस की कीमत 1,71,331 रुपये (2,385 अमरीकी डॉलर) है। इवांका ने ये ड्रेस रिपीट की है भारत आने से पहले भी वो ये ड्रेस पहन चुकी हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति की बेटी इवांका कपड़े रिपीट भी करती हैं।
दरअसल इवांका ने ये ड्रेस पिछले साल भी पहनी थी और अब उ्न्होंने भारत दौरे पर इसे दोहराया है। इवांका ने पिछले साल सितंबर में ठाठ से ड्रेस को पहना था। पिछली बार अर्जेंटीना में इवांका बॉब हेयर कट के साथ इसी ड्रेस में दिखाई दी थीं।
अहमादाब सम्मेलन में परिवार के साथ बैठी इवांका पीएम मोदी और पिता ट्रम्प की स्पीच सुन उसपर तालियां बजा रही हैं।
इवांका पहले भी भारत आ चुकी हैं और उन्हें यहां का कल्चर काफी अच्छा लगा था।
इवांका ट्रम्प के साथ मोटेरा स्टेडियम में फोटो खिंचवाते लोग।
विमान से सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप उतरीं।
विमान से उतरते हुए ट्रम्प का भारत ने किया भव्य स्वागत।
साबरमती आश्रम में चरखा चलाना सीखते ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया।
इवांका वर्तमान में अपने पिता की सलाहकार हैं। वे इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार के तौर पर भारत आ चुकी हैं। इवांका के अमेरिका लौटने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका का दौरा किया। जहां डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ मंच भी साझा किया।
इवांका सिर्फ 10 साल की थीं, जब ट्रम्प का उनकी मां से तलाक हो गया था। उनके दो सगे भाई डोनाल्ड जूनियर और एरिक हैं।
इवांका ने Choate से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। उन्होंने 2004 में अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया।
इवांका की शादी 2009 में हुई थी। उनके पति का नाम जेरेड कुश्नर है। इवांका तीन बच्चों की मां हैं।
इंवाका अपने पिछले दौरे पर भी भारत आकर काफी खुश हुई थी और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके अच्छे रिश्ते बने थे।
इवांका बच्चों के नाम जोसेफ, थियोडोर और अराबेला हैं। इवांका दो किताबे भी लिख चुकी हैं। इवांका एक सफल मॉडल रही हैं। उनकी फोटो वोग सहित कई मैगजीन में भी छप चुकी है। इसके बाद इवांका ने बिजनेस संभाला।