'केम छो' नहीं ये होगा कार्यक्रम का नाम; मेलानिया के साथ ताजमहल का दीदार कर सकते हैं ट्रम्प

अहमदाबाद. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25  फरवरी को भारत दौरे पर रहे हैं। इस दौरान वे दिल्ली और अहमदाबाद भी जाएंगे। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले उनके कार्यक्रम के नाम में बदलाव किया गया है। अहमदाबाद नगर निगम ने कार्यक्रम को लेकर नए पोस्टर जारी किए हैं। इसमें केम छो ट्रम्प की जगह नमस्ते ट्रम्प नाम किया गया है। ट्रम्प का यह भारत का पहला आधिकारिक दौरा है। अमेरिका में नवंबर में चुनाव होना है, ऐसे में यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो सरकार बनाने में अहम भूमिका भी निभाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2020 11:01 AM IST

15
'केम छो' नहीं ये होगा कार्यक्रम का नाम; मेलानिया के साथ ताजमहल का दीदार कर सकते हैं ट्रम्प
अहमदाबाद नगर निगम ने ट्वीट कर पोस्टर जारी किए हैं। इसमें 'नमस्ते ट्रम्प' की थीम दिख रही है। इससे पहले ट्रम्प के स्वागत में अहमदाबाद में तैयारियां पूरी हो गई हैं। इ दौरान केम छो ट्रम्प स्लोगन लिखे नजर आ रहे थे, लेकिन अब इनमें जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा।
25
ताजमहल का दीदार भी कर सकते हैं ट्रम्प: माना जा रहा है कि ट्रम्प पत्नी के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ट्रम्प 24 फरवरी को अहमदाबाद जाएंगे, इसके बाद वे अगले दिन आगरा जा सकते हैं।
35
आगरा में सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसे लेकर सक्रियता दिखाई है। उन्होंने इसे लेकर अफसरों के साथ बैठक भी की है।
45
अहमदाबाद में ट्रम्प मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद एक 13 किमी लंबा रोड शो भी होगा। इस दौरान पीएम मोदी भी साथ रहेंगे। ट्रम्प यहां से साबरमती भी जा सकते हैं।
55
ट्रंप ने की थी मोदी की तारीफ: डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे अपनी भारत यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को काफी अच्छा व्यक्ति और दोस्त बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हूं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos