गहरा खोदने से बिगड़ गया पहाड़ा का बैलेंस, सिर्फ एक व्यक्ति की जान बचाकर भाग सका, देखिए मिजोरम हादसे की PICS

आइजोल(izawl). दक्षिण मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार(14 नवंबर) को एक पत्थर की खदान के ढह जाने के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू के दौरान मंगलवार सुबह तक मलबे से आठ शव बरामद किए गए हैं। हनथियाल डिस्ट्रिक डिप्टी कमिश्नर आर. लालरेमसंगा ने बताया कि खदान स्थल पर लापता 12 लोगों में से 8 के शव मंगलवार सुबह 7 बजे तक बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के मलबे से बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के मिलने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा। लालरेमसंगा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(district disaster management authority) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम, जिसमें 2 अधिकारी और 13 कर्मचारी शामिल हैं, मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कथित रूप से लापता 12 लोगों में से 4 एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे, बकि 8 अन्य एक ठेकेदार के कर्मचारी थे।  आगे देखिए रेस्क्यू के कुछ फोटोज...

Amitabh Budholiya | Published : Nov 15, 2022 5:52 AM IST / Updated: Nov 15 2022, 11:24 AM IST

16
गहरा खोदने से बिगड़ गया पहाड़ा का बैलेंस, सिर्फ एक व्यक्ति की जान बचाकर भाग सका, देखिए मिजोरम हादसे की PICS

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस और लोगों का साथ दिया।

26

इससे पहले हनथियाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत कुमार ने कहा कि घटना हनथियाल कस्बे के पास मौदढ़ गांव में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुई।
 

36

पत्थर की खदान में भारी भूस्खलन होने के समय 13 लोग काम कर रहे थे। एसपी ने कहा कि केवल एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा।
 

46

चश्मदीदों ने दावा किया कि श्रमिकों ने बहुत गहरी खुदाई की थी और पत्थर खदान बैलेंस को बिगाड़ दिया था, जिसके परिणामस्वरूप पूरी पहाड़ी श्रमिकों पर गिर गई।

56

हनथियाल डिस्ट्रिक डिप्टी कमिश्नर आर. लालरेमसंगा ने कहा कि 5 मिट्टी उत्खननकर्ता(earth excavators), एक स्टोन क्रेशर और एक ड्रिलिंग मशीन भी मलबे के नीचे पूरी तरह से दब गए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र लगभग 5,000 वर्ग मीटर है।

यह भी पढ़ें-Suicide Mystery: नकल की चिट पकड़े जाने पर इतना शर्मिंदा हुई 10th की छात्रा कि जीने की ख्वाहिश ही छोड़ दी

66

यह पत्थर की खदान का स्वामित्व एबीसीआई के पास है, जो हनथियाल शहर और डॉन गांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से को चौड़ा करने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें-Shraddha Murder: देश में फिर 'लव जिहाद' को लेकर बढ़ा आक्रोश, पढ़िए श्रद्धा वानकर हत्याकांड के 10 बड़े फैक्ट्स

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos