पिछले कई दिनों से लगातार असम में हो रही बारिश ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है। अभी तक असम में बाढ़ के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां के 33 जिलों में से 30 बाढ़ में डूब चुके हैं। सेंट्रल वाटर कमीशन ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। इस बाढ़ के कारण ना सिर्फ लोगों को, बल्कि काजीरंगा नेशनल पार्क के जानवरों के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2019 10:41 AM IST / Updated: Jul 18 2019, 05:00 PM IST
लोगों के लिए रहने के लिए जगह की कमी पड़ रही है। ऐसे में इन्हें नाव में ही दिन बिताना पड़ रहा है।
हालांकि, सरकार बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए राशन मुहैया करवा रही है।
काजीरंगा नेशनल पार्क का 80 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब चुका है।
ऐसे में जानवर भी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भटक रहे हैं।
पानी से भागकर एक बाघ घर के अंदर घुस गया।
सुरक्षित जगह जाने के दौरान गाड़ी की चपेट में आकर घायल हुआ हिरन का बच्चा।
अभी तक बाढ़ ने कई जानवरों की जिंदगी लील ली है।
घायल जानवरों की मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं।
लोगों को बाढ़ में पीने के साफ पानी के लिए जद्दोजहत करनी पड़ रही है।
ब्रम्हापुत्र नदी में बनी भगवान विष्णु की प्रतिमा पहली बार बाढ़ में डूबी है।