पुलिस पर चली तलवार तो किसी ने मारे पत्थर, सिंघु बॉर्डर पर किसान-स्थानीय लोगों में भिड़ंत की डराने वाली photos

Published : Jan 29, 2021, 02:54 PM ISTUpdated : Jan 29, 2021, 03:04 PM IST

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों और स्थानीय लोगों में शुक्रवार में भिड़ंत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने धरने पर बैठे किसानों पर पत्थर बरसाए और लाठी डंडे से हमला किया। किसान भी स्थानीय लोगों से भिड़ गए। वहां मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव किया, जिसमें वहां मौजूद SHO प्रवीण कुमार पर किसी ने तलवार से हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने हमला करने वाले को पकड़ लिया।   

PREV
18
पुलिस पर चली तलवार तो किसी ने मारे पत्थर, सिंघु बॉर्डर पर किसान-स्थानीय लोगों में भिड़ंत की डराने वाली photos


स्थानीय लोगों ने किसानों से धरना स्थल खाली करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दो महीने से ज्यादा समय हो गया, लेकिन किसान वह जगह खाली नहीं कर रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी रुकी है। वह अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं।  
 

28

सिंघु बॉर्डर पर झड़प होने के बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

38


शुक्रवार सुबह से ही सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग किसानों के टेंट के आसपास तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगा रहे थे।

48


दोपहर होते-होते करीब 1.00 बजे किसान और स्थानीय लोगों में भिड़ंत हुए गई, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

58


करीब आधे तक दोनों गुटों में पथराव हुआ। किसानों के टेंट भी उखाड़े गए।

68


आधे घंटे बाद पुलिस भिड़ंत पर काबू पा सकी। हालांकि इसमें एक एसएचओ भी घायल हो गया।

78


पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस झड़प में SHO के अलावा 5 पुलिसवाले घायल हो गए।

88

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories