3 रूट तय थे, हटकर निकाला गया मार्च... किसानों ने तोड़ी ये शर्तें, शांतिपूर्ण की जगह हिंसक हुआ प्रदर्शन

Published : Jan 26, 2021, 01:19 PM ISTUpdated : Jan 26, 2021, 07:51 PM IST

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। किसानों और पुलिस के बीच बातचीत में तय हुआ था कि यह मार्च शांतिपूर्ण तरीके से होगा। लेकिन मार्च के दौरान झड़प और हिंसा की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यहां तक की दिल्ली में कुछ जगहों पर उपद्रवी पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों से लेकर हथियार तक हमला करते दिखे। 

PREV
16
3 रूट तय थे, हटकर निकाला गया मार्च... किसानों ने तोड़ी ये शर्तें, शांतिपूर्ण की जगह हिंसक हुआ प्रदर्शन
26

2- किसानों ने तय रूट भी तोड़ा
इतना ही नहीं पुलिस ने तीन रास्तों से जुलूस निकालने की अनुमति दी थी। लेकिन किसानों ने तय रूट से अलग हटकर मार्च निकाला। इस दौरान कई जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। यहां तक की पांडव नगर में किसानों ने पुलिस पिकेट पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि निहंगों ने पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला करने की कोशिश भी की। 

36

3- शांतिपूर्ण नहीं हिंसक हुआ मार्च
किसानों का दावा था कि मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। इसी के बाद पुलिस ने मार्च निकालने की अनुमति दी थी। लेकिन राजधानी में मार्च शुरू होने के बाद कई जगह हिंसा देखी गई। यहां तक की किसान तलवार लिए पुलिसकर्मियों को दौड़ाते हुए नजर आए। कई जगहों पर पुलिस के बैरिगेट भी तोड़ दिए गए। पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। 

46

3- तय सीमा से ज्यादा बैठे लोग
पुलिस के मुताबिक, एक ट्रैक्टर पर सिर्फ तीन लोगों के बैठने की अनुमति थी। लेकिन मार्च के दौरान एक ट्रैक्टर पर  6 से 7 लोग दिखे।

56

4- ट्राली लेकर पहुंचे किसान
मार्च में पुलिस ने सिर्फ ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति दी थी। लेकिन किसान ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली भी लाते देखे गए। 
 

66

पुलिसकर्मियों को तलवार लेकर दौड़ाता प्रदर्शनकारी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories