Published : Feb 06, 2021, 02:02 PM ISTUpdated : Feb 06, 2021, 02:25 PM IST
नई दिल्ली. कृषि बिल के खिलाफ पिछले दो महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी, जिसमें काफी उत्पात मचाया गया था। इसके बाद से मामले को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशी सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। तभी से किसान आंदोलन का मामला और भी गरमा गया। ऐसे में अब देश के अलग-अलग राज्यों में चक्का जाम किया गया है। यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ये चक्का जाम बुलाया गया है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतेजाम किए गए हैं। दिल्ली के अंदर और सीमाओं पर 50 हजार जवानों की तैनाती की गई है, 26 जनवरी से हालात फिर से पैदा ना किए जा सकें। ऐसे में आइए जानते हैं चक्का जाम के बाद राज्य में कैसे हालात हैं...
हरियाणा के पलवल के पास अटोहन चौक पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
211
गुरुग्राम के कृष्ण चौक पर चक्का जाम किया गया। कृष्ण चौक दिल्ली के नजफगढ़ और कापसहेड़ा बॉर्डर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
311
जम्मू कश्मीर में जम्मू-पठानकोट हाइवे पर प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया है।
411
पंजाब के अमृतसर और मोहाली में किसानों ने चक्का जाम किया है। किसानों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किए जा रहे हैं।
511
प्रदर्शनकारियों ने शाहजहांपुर सीमा (राजस्थान-हरियाणा) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। इसके साथ ही यहां पर किसानों के हाथ में सीपीआई का लाल झंडा उनके हाथों में दिखाई दिया है।
611
ये तस्वीर दिल्ली-यूपी बॉर्डर गाजीपुर की है। जहां पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। इस फोटो को प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है और इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, 'डरते क्यों हो?'
711
ये तस्वीर दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाले लोनी बॉर्डर की है, जहां पर भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं और यहां पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
811
दिल्ली के शहीदी पार्क एरिया पर कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
911
बैंग्लुरु में येहलंका पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारी कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।
1011
तेलंगाना में हैदराबाद हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटा दिया है।
1111
जहां, देश के कोने-कोने में किसान कृषि बिल के खिलाफ चक्का जाम और प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं राची-कोलकाता हाईवे पर सन्नाटा देखने के लिए मिल रहा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.