Fathers Day Special: देखिए देश के 5 सबसे टॉप लीडर और उनके पिता के साथ की अनदेखी तस्वीरें

Published : Jun 18, 2022, 10:44 PM IST

नेशनल डेस्क. आज फादर डे (Fathers Day) है और सबलोग अपने पिता को अपने जीवन में एक सफलता का बड़ा सूत्र मानते हैं। एक पिता ही होता है जो अपने संतान को आगे का सही रास्ता दिखता है और उसकी भलाई के लिए सोचता है। हम में से बहुत से लोग अपने पिता के पेशेवर नक्शेकदम पर चलते हैं। यही बात भारतीय राजनीति पर भी लागू होती है। आज हम आपको इंडिया के टॉप 5 बड़े नेताओं के उनके पिता के साथ फोटो दिखाने वाले हैं जिसे आपने शायद ही देखा होगा...

PREV
15
 Fathers Day Special: देखिए देश के 5 सबसे टॉप लीडर और उनके पिता के साथ की अनदेखी तस्वीरें

 

योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को अजय मोहन बिष्ट के रूप में हुआ था। योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। बाद में वे 1991 में रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे थे। जब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो पिता अपने आंसू नहीं रोक सके। जब योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की मौत हो हुई तो वह कोरोना महामारी से निपटने के लिए मीटिंग कर रहे थे। 

25

राहुल गांधी
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। गांधी भारतीय युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष हैं। 2017 में, गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने लेकिन 2019 में आम चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। राहुल गाँधी के पिता राजीव गाँधी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 से 1991 के बीच देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है।

35

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। फरवरी 2015 से दिल्ली के वर्तमान और 7वें मुख्यमंत्री हैं। आपको बता दें की अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के भिवानी में एक पढ़े-लिखे जोड़े गोविंद राम केजरीवाल और गीता देवी के घर हुआ था। उनके पिता, गोबिंद रण केजरीवाल, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। 

45

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। वह वर्तमान में 2011 से पश्चिम बंगाल की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। ममता राज्य में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली पहली महिला हैं। 5 जनवरी 1955 को कोलकाता के कालीघाट में जन्मीं ममता के पिता प्रोमिलेश्वर सरकारी कांट्रेक्टर थे और मां एक घरेलू महिला थी। ममता के पिता का सिर्फ 41 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया था। 

55

नरेंद्र मोदी : नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह भारत के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेताओं में से एक हैं। नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को वाड़नगर में दामोदार दास मूलचंद मोदी और हीराबेन के यहां हुआ। नरेंद्र मोदी के पिता की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी। 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने स्टेशन से गुजर रहे सैनिकों को चाय पिलाई थी। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories