Published : May 30, 2020, 10:09 AM ISTUpdated : May 30, 2020, 12:00 PM IST
नई दिल्ली. आज यानी 30 मई को मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल को एक साल पूरा हुआ। जिसको लेकर आज पीएम मोदी ने अपनी उपलब्धियों को लेकर देश को संबोधित एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी उपलब्धियों का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे के उद्देश्यों के बारे में भी बताया है। इन सब के बीच दोबारा सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी कई मौकों पर अलग-अलग अंदाज में नजर आए। पीएम मोदी की खास तस्वीरें और उनकी कहानियां, देखें और पढ़ें...
12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित हुए मैन वर्सेस वाइल्ड शो की ये तस्वीर है। इस शो में प्रधानमंत्री मोदी नजर आए थे। इस शो की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में हुई थी। इसे 180 देशों में प्रसारित किया गया था। पीएम मोदी का यह नया अंदाज काफी चर्चा में था।
217
दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टून में 23 सितंबर 2019 को हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधितक किया था। इस कार्यक्रम में अमेरिका में रहने वाले 50 हजार से ज्यादा भारतीय शामिल हुए थे। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद थे।
317
पिछले साल 8 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारका के दशहरा मैदान में रावण दहन किया था।
417
अक्टूबर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए थे। इस दौरान वे तमिलनाडु भी पहुंचे थे। यहां चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पुरातनकालीन शहर महाबलीपुरम घुमाया था। इस दौरान पीएम मोदी का लुंगी-शर्ट ड्रेस चर्चा का विषय रहा।
517
ये तस्वीर भी महाबलीपुरम की ही है। मोदी यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मोदी की इस तस्वीर पर यूजर ने उनसे पूछा था कि उनके हाथ में क्या है? तो इस पर मोदी ने खुद जवाब देते हुए बताया था कि ये एक एक्यप्रेशर रोलर है, जिसे वे अक्सर इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही समुंद्र किनारे उन्होंने कचरा भी साफ किया था। इस दौरान वे एक प्लास्टिक के बैग में कचरा इकठ्ठा करते दिखाई दिए थे। जिसके बाद वो काफी चर्चा में थे।
617
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती को खास और यादागार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 19 अक्टूबर को अपने आवास पर बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की थी। कार्यक्रम के बाद मोदी ने बॉलीवुड सितारों के साथ सेल्फी भी ली थी।
717
पिछले साल 27 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वे हर साल जवानों के साथ ही दिवाली मनाते हैं। पीएम मोदी का यह तरीका हमेशा चर्चा का केंद्र रहता है।
817
पिछले साल 26 दिसंबर की है। इस दिन सूर्य ग्रहण था। मोदी ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था- 'कई भारतीयों की तरह मैं भी सूर्य ग्रहण को लेकर उत्साहित था। लेकिन बादल छाए रहने से इसे नहीं देख पाया। हालांकि मैंने लाइव स्ट्रीम के जरिए कोझिकोड (केरल) से ग्रहण की झलक देखी।'
917
पीएम मोदी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में पिछले साल 9 दिसंबर को उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी के घर जाकर मुलाकात की थी। दरअसल, अरुण शौरी पुणे से 60 किमी दूर अपने बंगले में बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें पुणे के रुबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। उनका हाल चाल जानने के लिए प्रधानमंत्री मोदी उनके पास गए थे।
1017
स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता के बैलूर मठ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रामकृष्ण मंदिर जाकर रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि भी दी थी। यह तस्वीर इसी साल 12 जनवरी की है।
1117
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे। दौरे के पहले दिन ट्रम्प, मेलानिया और प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचे थे। यहां मोदी ने उन्हें तीन बंदरों की थ्योरी समझाई थी। यह तस्वीर 24 फरवरी 2020 की है।
1217
पंजाब दौरे पर भगवा रंग की पगड़ी में पीएम मोदी।
1317
कजागिस्तान दौरे पर पीएम मोदी वहां के पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।
1417
केदारनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान पीएम मोदी।
1517
हिमाचल प्रदेश के मंडी में पारंपरिक टोपी में फोटोग्राफी करते हुए पीएम मोदी।
1617
कश्मीर दौरे पर पीएम मोदी।
1717
पीएम मोदी का यह तस्वीर काफी चर्चा में था। दरअसल, 7 सितंबर को चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले ही जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद इसरो चीफ के सिवन फूट-फूट कर रोने लगे। जिसके बाद पीएम मोदी ने इसरो चीफ को गले से लगाकर ढांढस बंधाया। जिसके बाद पीएम मोदी की इस तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.