अटल से लेकर अरुण तक भाजपा ने पिछले एक साल में खोए 'पांच रत्न'

बीजेपी के लिये पिछला एक साल बड़ा दुख देने वाला रहा। पार्टी के 5 बड़े नेताओं का निधन हो गया। इनमें से तीन बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज और अब अरुण जेटली का निधन अगस्त में ही हुआ।

Asianet News Hindi | Published : Aug 25, 2019 6:31 AM IST / Updated: Aug 25 2019, 12:34 PM IST

15
अटल से लेकर अरुण तक भाजपा ने पिछले एक साल में खोए 'पांच रत्न'
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी भारत रत्न और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का निधन लंबी बीमारी के बाद अगस्त 2016 में हो गया। अटल जी 94 साल के थे। वे 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बने, जो 13 दिन चलने के बाद गिर गई थी। इसके बाद दोबारा 1998 से 1999 तक 13 महीने की सरकार रही। फिर 1999 से 2004 तक पांच साल के कार्यकाल पूरा किया। उन्हें साल 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
25
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता अनंत कुमार का निधन 12 नवंबर 2018 को हुआ। वे 59 साल के थे। वे मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे। वे बेंगलुरू साउथ से सांसद थे। उन्हें सिविल एविएशन विभाग में जिम्मेदारी मिली थी। जिसके बाद टूरिज्म, स्पोर्ट्स, कल्चर और शहरी विकास मंत्री रहे थे।
35
पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन 63 साल में हो गया था। वे चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। वे कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें रक्षामंत्री बनाया गया था। इसके बाद दोबारा उन्हें गोवा का मुख्यमंत्री बनाकर भेजा। वह कुछ वक्त तक एम्स में भर्ती थे।
45
सुषमा स्वराज सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्हें पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन इसी महीने की 7 तारीख हुआ था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज ने 1970 में एबीवीपी ज्वाइन कर भारतीय राजनीति में कदम रखा था। वे जेपी आंदलोन का हिस्सा भी रही। उन्होंने 1975 में स्वराज कौशल से शादी की। कौशल 6 साल तक राज्यसभा सांसद रहे, और मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
55
वहीं 24 अगस्त शनिवार को अरुण जेटली का निधन शनिवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर एम्स में हो गया। 9 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को 2.30 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले 1 बजे तक बीजेपी मुख्यालय पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रख दिया गया है। 1:30 बजे यहां अंतिम यात्रा निकलेगी। वे नरेंद्र मोदी सरकार में वित्तमंत्री थे।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos