भारत के इस राज्य में बाढ़ का कहर, अब तक 37 की मौत, 16 जिलों में 2.52 लाख लोग प्रभावित

Published : Jun 27, 2020, 11:51 AM ISTUpdated : Jun 27, 2020, 12:02 PM IST

गुवाहाटी.  असम में बाढ़ का कहर जारी है। यहां अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ रहे जलस्तर से 16 जिलों में 2.5 लाख लोग प्रभावित हैं। यहां एक हफ्ते से जारी बारिश से असम के तिनसुखिया जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के कुएं का परिचालन भी बंद हो गया है। 11,765.27 हेक्टेयर की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। करीब 704 गांव प्रभावित हैं। 1.62 लाख जानवरों को भी नुकसान पहुंचा है।

PREV
110
भारत के इस राज्य में बाढ़ का कहर, अब तक 37 की मौत, 16 जिलों में 2.52 लाख लोग प्रभावित

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, डिब्रूगढ़ में शुक्रवार को 1 व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 16 की मौत डूबने और 21 की मौत लैंडस्लाइड की घटनाओं में हुई है। 

210

वहीं, बाढ़ से प्रभावित राज्यों की संख्या 9 से बढ़कर 16 हो गई है। अब तक 2.52 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया है। इनमें से 5 जिलों में 18234 लोगों को रिलीफ कैंप में रखा गया है। इन कैंपों में लोगों को रखने के लिए कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है। 

310

धेमाजी सबसे प्रभावित जिला है। इसके अलावा डिब्रूगढ़ और तिनसुखिया, मजुली, बख्सा, बर्पेटा, बिश्वानाथ, डरंग, गोलाघाट, डरंग, जोरहाट, कोकराजहर, लखीमपुर, नलबारी समेत 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। 

410

ब्रह्मपुत्र समेत 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। 

510

11,765.27 हेक्टेयर की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। करीब 704 गांव प्रभावित हैं। 1.62 लाख जानवरों को भी नुकसान पहुंचा है। 

610

गुवाहाटी में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड भी हो रही है। यहां कहिलीपारा में दो मकान ढह गए। इनमें 2 लोग जख्मी हो गए हैं। 

710

तिनसुखिया जिले के अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के चलते बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण भी प्रभावित हुआ है। अब तक 530 परिवारों के नुकसान की जांच हो पाई है।

810

काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडा भी पानी में डूब गया। 

910

गांव में पानी भरने के बाद अस्थाई नाव बनाकर परिवार के साथ सुरक्षित स्थान के लिए पलायन करती महिला। 
 

1010

तेज बारिश और नदियों के जलस्तर के चलते गांव डूब गए हैं। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories