वॉरेन बफे और चार्ली मुंगेर :
लंबे समय से वॉरेन बफे (Warren Buffett) और उनके बिजनस पार्टनर चार्ली मुंगेर की दोस्ती कायम है। दोनों की दोस्ती को 60 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वॉरेन बफे जहां अमेरिकी कंपनी बर्कशायर हैथवे के मालिक हैं तो मुंगेर चार्ली कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। दोनों की पहली मुलाकात 1959 में एक डिनर के दौरान हुई थी। उन्होंने अपना पहला मिलियन डॉलर इनवेस्टमेंट Dempster में किया था। आज कई कंपनियों में बर्कशायर हैथवे का इन्वेस्टमेंट है। इनमें Apple, Bank of America, American Express, Coca Cola, General Motors, Moody’s और Verizon शामिल हैं। वॉरेन बफे, मुंगेर को अपना सबसे भरोसेमंद मानते हैं। दोनों ही बिजनेस को आगे ले जा रहे हैं।