- कृषि कानून और विरोध: सरकार-किसान आमने सामने
इस साल मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने कृषि में सुधार के लिए तीन कानून पास किए थे। ये कानून किसान उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक, 2020, किसानों (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) का मूल्य आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक, 2020, आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 थे। इन कानूनों का पंजाब में जमकर विरोध हो रहा है। यहां तक की एनडीए में भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी अकाली दल सरकार से बाहर आ गई। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। वहीं, पिछले 12 दिन से किसान इन कानूनों के विरोध में सड़कों पर हैं। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस समेत विपक्ष की तमाम पार्टियों ने इस बंद को समर्थन किया है।