स्वामी विवेकानंद से लेकर सरदार पटेल तक, जानिए डोनाल्ड ट्रंप के भाषण में क्यों हुआ इन लोगों का जिक्र

अहमदाबाद. अमेरिका के प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भारत दौरे पर नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान भारत की बड़ी हस्तियों का जिक्र किया। ट्रंप ने स्वमी विवेकानंद से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली तक कई लोगों का जिक्र किया। इसमें फिल्म जगत से शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे भी शामिल थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ओसामा जैसे आतंकियों का भी नाम लिया जिन्हें खत्म करना हमेशा से ही भारत और अमेरिका जैसे देशों की प्राथमिकता रही है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2020 2:42 PM IST

114
स्वामी विवेकानंद से लेकर सरदार पटेल तक, जानिए डोनाल्ड ट्रंप के भाषण में क्यों हुआ इन लोगों का जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण में भारत की महान हस्तियों से लेकर नदियों और इमारतों पर भी बात की। उन्होंने अमेरिका और बाकी दुनिया के लिए भारत का महत्व समझाया।
214
भारत के लौह पुरिष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का भी जिक्र ट्रंप ने अपने भाषण में किया। उन्होंने स्टेचू ऑफ यूनिटी पर भी बात की।
314
भारतीय महापुरुषों में उन्होंने महात्मा गांधी का भी नाम लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि गांधी दुनिया के लिए कितने खास हैं।
414
स्वामी विवेकानंद के एतिहासिक भाषण से ही भारत और अमेरिका के बीच अच्छे रिश्तों की शुरुआत हुई थी। ट्रंप ने अपने भाषण में उनका भी नाम लिया।
514
अपने संबोधन में ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सभी उन्हें बहुत प्यार करते हैं और वो अंदर से काफी मजबूत हैं।
614
अपने इस भाषण में उन्होंने आतंकी बगदादी का भी नाम लिया और कहा कि इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एक दूसरे के साथ हैं।
714
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने के बारे में भी बोलेत हुए ट्रंप ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को खेलता देख सभी इंजॉय करते हैं।
814
उन्होंने कोहली के साथ भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का भी जिक्र किया। सचिन ने क्रिकेट जगत में पहले भारत का नाम किया और फिर पूरी दुनिया में क्रिकेट का नाम किया है।
914
ट्रंप ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का नाम भी अपनी स्पीच में लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों का सभी मजा लेते हैं।
1014
ताजमहल घूमने से पहले ही ट्रंप ने इसकी खूबसूरती की तारीफ की थी। और इस धरोहर के महत्व पर टिप्पणी की थी।
1114
ताजमहल के अलावा उन्होंने जामा मस्जिद का भी जिक्र किया और भारत की धार्मिक विवधता की भी प्रशंसा की।
1214
बॉलीवुड की फिल्मों पर चर्चा करते हुए ट्रंप ने कहा कि इन फिल्मों को और उनके गानों को सभी इंजॉय करते हैं।
1314
गोवा का जिक्र करते हुए उन्होंने इसके टूरिज्म के महत्व को बताया।
1414
गंगा और जमुना पर बात करते हुए ट्रंप ने भारत की संस्कृति की तारीफ की जहां नदियों और पेड़ों की भी पूजा का जाती है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos