ताजमहल से लेकर लाल किला और हुमांयू के मकबरे तक, महिला दिवस पर इन धरोहरों का मुफ्त में दीदार कर सकेंगी महिलाएं
नई दिल्ली. महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को सभी धरोहर स्थलों पर मुफ्त में प्रवेश की छूट दे दी है। केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने महिलाओं से इस दिन पैसा ना लेने का निर्णय किया है। इन धरोहरों में लाल किला और ताजमहल जैसे ऐतिहासिक धरोहर भी शामिल हैं। इस दौरान इन जगहों पर महिलाओं के आने जाने के लिए खास व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। स्तनपान के लिए अलग से कमरे बनाए जाएंगे और हर जगह महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
आर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर सभी धरोहर स्थलों में महिलाओं को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान सभी जगहों पर महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका नारा "हर काम देश के नाम है। महिला दिवस के मौके पर सरकार महिलाओं को मुफ्त में प्रवेश देकर सम्मान कर रही है। "
भारत की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल कुतुब मीनार में भी महिलाओं को मुफ्त में प्रवेश मिलेगा। महिलाएं यहां कङीं भी बिना किसी रोक टोक के घूम सकेंगी। इस दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं पर ही होगी।
भारत की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल में भी महिलाएं बिना किसी टिकट के आ जा सकेंगी। उनके छोटे बच्चे भी उनके साथ अंदर जा सकेंगे।
हुमांयू के मकबरे में भी सरकार ने ठीक ऐसी ही व्यवस्था की है। यहां भी महिलाएं बिना किसी परेशानी के आ जा सकेंगी।
सूर्य मंदिर में भी महिलाएं भगवान के दर्शन कर सकेंगी। यहां भी उनके बच्चों के स्तनपान के लिए व्यवस्था की जाएगी।
मल्लपुरम के मंदिर में भी महिलाओं को फ्री एंट्री दी गई है। यहां भी महिलाएं बिना किसी टिकट के आ जा सकेंगी।।
लाल किला भी देश की सबसे खास धरोहरों में से एक है। यहां भी महिलाओं को सम्मान देने के लिए फ्री एंट्री रखी गई है।
अजंता एलोरा की गुफाओं में भी महिलाएं बिना किसी टिकट के महिला दिवस के अवसर पर घूम सकती हैं।
खजुराहो के मंदिरों में भी महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रवेश पर छूट रहेगी।