Narendra Modi Gold Advice: सोने के दाम 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलो से गिरकर 1.25 करोड़ रुपये हो गए हैं। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के मुताबिक, इस वजह से 65 लाख रुपये की गिरावट आई है और उन्हें भारी नुकसान से बचने में मदद मिली।

Gold Price Fall in India: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट के बीच चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। संगठन का कहना है कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और सोने की खरीद कम करने की सलाह के कारण लाखों ज्वैलर्स, कारोबारियों और निवेशकों को संभावित बड़े नुकसान से बचने में मदद मिली है। इसको लेकर संगठन ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेजा है।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के मुताबिक, सोने की कीमतों में आई गिरावट ने उन कारोबारियों और निवेशकों को बड़ी राहत दी है, जिन्होंने पहले बड़ी मात्रा में सोना खरीदने से परहेज किया था। संगठन ने प्रधानमंत्री की सलाह को समय रहते लिया गया अहम कदम बताया है।

एक किलो सोने पर 65 लाख रुपये की गिरावट

CTI के अनुसार, सोने की कीमत पहले करीब 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलो थी, जो अब घटकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलो रह गई है। इस तरह प्रति किलो सोने के भाव में करीब 65 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

संगठन का कहना है कि अगर व्यापारियों और निवेशकों ने ऊंचे भाव पर सोना खरीदा होता, तो उन्हें प्रति किलो करीब 65 लाख रुपये तक का संभावित नुकसान उठाना पड़ सकता था। इसी आधार पर CTI ने दावा किया कि सोने की खरीद में सावधानी बरतने से कई लोगों को बड़े आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिली।

शादी के सीजन में आम परिवारों को राहत

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट का फायदा केवल कारोबारियों और निवेशकों तक सीमित नहीं है। शादी के मौसम में सोना सस्ता होने से आम परिवारों को भी राहत मिली है।

शादियों में सोने के गहनों की खरीदारी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में कीमतें कम होने से उन परिवारों का बजट कुछ आसान हो सकता है, जो शादी के लिए आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।

संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सोच और सलाह से व्यापार जगत के साथ-साथ आम लोगों को भी फायदा हुआ है।