अक्टूबर में आई राजधानी में बाढ़.. मोहाली सिटी सेंटर की एक बन रही बिल्डिंग ढही, 8 मजदूर दबे

नई दिल्ली। मानूसन सीजन के अंतिम दौर में दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने अब सभी को परेशान कर दिया है। दो दिन से रूक-रूककर हो रही बारिश की वजह से पूरे दिल्ली में जलजमाव सी स्थिति बन गई है। दिल्ली के निचले और यमुना के आसपास वाले इलाके में बाढ़ सी स्थिति बन गई है। हालांकि, शनिवार रात के बाद बारिश की रफ्तार कुछ कम हुई है और ये झमाझम की जगह रिमझिम होकर बरस रही है। उधर, भारी बारिश की वजह से मोहाली सिटी सेंटर की एक बन रही बिल्डिंग कोलैप्स हो जाने से 8 मजदूर नीचे दब गए हैं। इन मजदूरों में तीन की जान चली गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने केस रजिस्टर कर जांच शुरू कर दी है।

आइए तस्वीरों में देखते हैं बारिश में और बारिश के बाद दिल्ली का हाल। 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 9, 2022 10:18 AM IST / Updated: Oct 10 2022, 12:09 AM IST

110
अक्टूबर में आई राजधानी में बाढ़.. मोहाली सिटी सेंटर की एक बन रही बिल्डिंग ढही, 8 मजदूर दबे

दिल्ली में भारी बारिश की वजह से यमुना में बाढ़ आ गई है। इस बीच फोटो में देखा जा सकता है कि बारिश के बीच एक महिला सूर्य देवता को जल दे रही है। 

210

यह हाल दिल्ली के गाजीपुर सब्जी मंडी का है। सड़कों के अलावा रहवासी इलाकों में भी पानी भर गया है, जिसमें से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। 

310

यह तस्वीर दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन का है। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है। 

410

सड़क पर जलजमाव के बीच लोग गंदे पानी में से होकर गुजर रहे हैं। बारिश लगातार रूक-रूककर हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो से तीन मौसम खराब रहेगा। 

510

बारिश का असर दिल्ली के ट्रैफिक पर भी पड़ा है। काम पर जाने वालों के अलावा स्कूल और ऑफिस जाने के लिए लोगों को देरी का सामना करना पड़ रहा है। 

610

बारिश में जल जमाव के कारण जगह-जगह गंदा पानी भर रहा है। कूड़े का अंबार जमा है और लोगों को इसी बची से होकर गुजरना पड़ रहा है। 

710

जहां-जहां जल जमाव की सूचना मिल रही है, वहां नई दिल्ली म्यून्सिपल कॉरपोरेशन की गाड़ियां पहुंच रही है, मगर कई जगह हालात ज्यादा खराब हैं। 

810

इस बीच दिल्ली का मौसम जरूर सुहावना हुआ है और कुछ लोग परिवार-रिश्तेदार और तथा दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल रहे हैं। 

910

भारी बारिश में भी काम बंद नहीं हो रहा। जैसे ही बारिश रूकती है, लोग गाड़ियां लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए निकल पड़ते हैं। 

1010

बारिश से बचाव के लिए इस लड़के ने जो तरकीब अपनाई है वो वाकई काबिले तारीफ है। साइकिल चलाते हुए पन्नी ओढ़े हुए यह लड़का अपनी मस्ती में चला जा रहा है। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos