इंसानियत हुई शर्मसार: ट्यूशन टीचर ने 16 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Published : Sep 20, 2020, 04:02 PM IST

हिसार. हरियाणा के हिसार में एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार हुई है। दरअसल, हिसार से खबर आ रही है कि एक 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है और इस घटना को आस-पड़ोस के किसी शख्स ने नहीं बल्कि ट्यूशन टीचर ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने ट्यूटर के साथ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि ट्यूशन टीचर लड़की का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

PREV
17
इंसानियत हुई शर्मसार: ट्यूशन टीचर ने 16 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

लड़की गांव के एक युवक से ट्यूशन पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर, 2019 की शाम एक युवक ने गलत नीयत से लड़की को रास्ते में रोका और छेड़छाड़ करके उसे अपशब्द बोले थे। किसी तरह से उसने हाथ छुड़वाया और फिर वो अपने घर चली गई थी। 

27

इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में बताया ये भी जा रहा है कि 28 अक्टूबर को टीचर के घर के आंगन में उसके छोटे भाई ने लड़की के साथ गलत हरकत की थी। अगले ही दिन इसकी जानकारी ट्यूशन सेंटर पर टीचर को गई और उसने भरोसा दिलाया कि वो दोनों को समझा देगा और फिर कोई भी नाबालिग के साथ गलत हरकत नहीं करेगा, लेकिन लड़की को घर पर यह बात किसी को बताने से ट्यूशन टीचर ने मना कर दिया था। 

37

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वो पढ़ाई नहीं छोड़ना चाहती थी, इसलिए उसने अपने घर वालों को कुछ नहीं बताया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि 30 अक्टूबर को ट्यूटर की नीयत खराब हो गई थी। 

47

लड़की ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि ट्यूटर ने ट्यूशन पढ़ाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसने उसके साथ कई बार रेप किया।

57

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ट्यूटर ने उसे वीडियो दिखाकर कहा कि वो इसे मोबाइल से डिलीट कर देगा। लेकिन, उसने पीड़िता के सामने शर्त रखी कि लड़की को उसे रुपए देने होंगे और वो लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा।

67

लड़की ने बताया कि उसने टीचर को 31 जुलाई, 2020 तक उसे 50 हजार रुपए दे दिए हैं।  इसके बावजूद भी उसने वीडियो डिलीट नहीं किया।  6 सितंबर को टयूटर ने फिर से उसे धमकी दी। वह घर की अटैची से रुपए निकाल रही थी, तभी मां ने अचानक देख लिया और फिर उसने पूरी बात मां को बताई। 

77

महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि एक टयूटर ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में टयूटर और अन्य दो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि ट्यूटर ने दुष्कर्म किया और दो अन्यों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इनमें सुशील, राकेश और अंकित तीनों आरोपी हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories