Holi 2022 : मुख्तार अब्बास नकवी ने बजाई ढोल, हरीश रावत ढोलक की थाप पर गाते दिखे, तस्वीरों में देखें सेलिब्रेशन

होली की मस्ती पूरे देश के सिर चढ़कर बोल रही है। नेता, अभिनेता और जनता, सभी रंगों में सराबोर हैं और खुद को भूलकर सिर्फ त्योहार मना रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही होली का रंग राजनेताओं पर चढ़ा दिखा। उत्तराखंड में सीएम बनने के सपने संजोये बैठे कांग्रेस नेता हरीश रावत हार को भुलाकर होली की खुशी में ढोलक बजाते दिखे तो केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी दिल्ली में खुद ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं को नचाते देखे गए। चुनिंदा तस्वीरों में देखें, किसने कैसे मनाई होली।

Asianet News Hindi | Published : Mar 18, 2022 5:09 AM IST / Updated: Mar 18 2022, 11:49 AM IST

17
Holi 2022 : मुख्तार अब्बास नकवी ने बजाई ढोल, हरीश रावत ढोलक की थाप पर गाते दिखे, तस्वीरों में देखें सेलिब्रेशन

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली में होली के रंग में रंगे हुए ढोल बजाते नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मिलने वालों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- ये है एक भारत श्रेष्ठ भारत। आज शब-ए-बरात भी है, हमारे देश की खूबसूरती यह है कि हम सभी त्योहार मनाते हैं। 

27

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत रायपुर में एक होली मिलन समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक ढोलक बजाई। पूर्व सीएम को बीच में देखकर वहां मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। रावत उत्तराखंड चुनावों में प्रत्याशी के तौर पर खड़े थे, लेकिन हार को भुलाकर वे होली के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

37

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली का त्योहार दिल्ली में मनाया। सुबह अपने आवास पर उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। भाजपा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों के चुनावों में बेहतरीन परिणाम पाए हैं, ऐसे में होली के रंग में जीत के रंग भी मिले हैं। राजनाथ के आवास पर आए लोगों ने केंद्रीय मंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं।   

47

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया भी अपने आवास पर होली के रंग में रंगे दिखे। चेहरे पर अबीर-गुलाल ऐसा कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा था। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। आम आदमी पार्टी के लिए यह होली दोगुनी खुशियां लेकर आई है। होली से 2 दिन पहले ही उन्होंने पंजाब में सरकार बनाई है और भगवंत मान ने सीएम पद की शपथ ली है। 

57

पूरा देश जब होली के रंग में सराबोर है तब हमारे जवान सरहद की रक्षा में डटे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ समय निकालकर उन्होंने भी त्योहार की खुशियां मनाईं। राजस्थान के जैसलमेर स्थित बीएसएफ कैंप में जवानों ने जमकर डांस किया और होली की खुशियां मनाई। 

67

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने दिल्ली में होली मनाई। उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जो भी पहुंचा, नड्‌डा के रंग में रंगे बिना वापस नहीं लौटा। भाजपा और नड्‌डा के  लिए यह होली चौगुनी खुशियों वाली है। हाल ही में पार्टी ने यूपी समेत 4 राज्यों में चुनाव जीते हैं।

77

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने होली की शुभकानाएं देते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- सबको सतरंगी होली की शुभकामनाएं। इसमें वे सपा नेताओं के साथ बैठे दिख रहे हैं। अखिलेश की इस फोटो पर समाजवादी पार्टी के समर्थक कमेंट कर रहे हैं। अखिलेश यादव की पार्टी उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा को टक्कर दे रही थी, लेकिन योगी मोदी की जोड़ी को लोगों ने अधिक पसंद किया।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos