जंगल में मगरमच्छ को मार कर खाने वाले, सांप को चबा जाने वाले बेयर ग्रिल्स ! जानें क्या है इसके पीछे की हकीकत

नई दिल्ली/मुंबई. बेयर ग्रिल्स ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'इंटू द वाइल्ड' (Into the Wild) शो किया। शो में अक्षय (Akshay Kumar) और बेयर (bear grylls) जंगल से निकलकर मगरमच्छों से भरी नदी पार करते हुए दिखते हैं। इस एडवेंचर को देखकर तो एक पल के लिए लगता है कि कही ये दोनों किसी मुसीबत में न फंस जाएं। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि क्या वाकई में बेयर ग्रिल्स ऐसे खतरों का सामना करते हैं? क्या वे जिस सुनसान जंगल से गुजर रहे होते हैं वहां पर कोई और नहीं होता? आखिर ऐसे शो का सच क्या है? बेयर ग्रिल्स कैसे इतना खतरा उठा पाते हैं?

Asianet News Hindi | Published : Sep 15, 2020 7:39 AM IST / Updated: Sep 17 2020, 10:21 AM IST

112
जंगल में मगरमच्छ को मार कर खाने वाले, सांप को चबा जाने वाले बेयर ग्रिल्स ! जानें क्या है इसके पीछे की हकीकत

एडवर्ड माइकल ग्रिल्स एक ब्रिटिश लेखक और टेलीविजन प्रजेंटर हैं। वे अपनी टेलीविजन सीरीज में बॉर्न सरवाइवर के लिए जाने जाते हैं, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मैन वर्सस वाइल्ड के रूप में जाना जाता है।

212

वे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले ब्रिटेन के सबसे युवा लोगों में से एक हैं। 23 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा किया। 

312

जुलाई 2009 में ग्रिल्स 35 साल की उम्र में चीफ स्काउट के पद पर नियुक्त होने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे।

412

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेयर के एक शो को शूट करने में 6 से 7 दिन लगते हैं। इसे 2 दिन के सर्वाइवल के तौर पर दिखाया जाता है।

512

जिन गुफाओं में पहले से पूरा क्रू मौजूद होता है उनको सूनसान और खतरनाक दिखा कर फिल्माया जाता है।
 

612

हालांकि ऐसा नहीं है कि शो में दिखाई गई हर चीज फेक हो। स्क्रिप्ट के बाद भी कई स्टंट रियल होते हैं। 

712

इन शो को शूट करने के दौरान बेयर कई बार अपनी हड्डियां तुड़वा चुके हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि शो में स्टंट होता है। लेकिन जिंदगी को दाव पर लगाकर स्टंट नहीं किया जाता है।

812

बेयर ग्रिल्स ने ना जाने कितनी ऐसी चीजें खायी हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने कीड़ा खाने के अलावा जहरीली मकड़ी और अन्य कीड़ों को भी खाया है।

912

कई बार शो में बेयर सांप खाते हुए दिखे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पहली बार उन्होंने सांप खाया तब ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में थे। वहां पर इन्हीं जीचों को खाकर जिंदा रहना था। तब उन्होंने मगरमच्छों से भरी नदी में से एक सांप को पकड़ा और अपने मुंह से काटकर उसे मार दिया। बाद में उसी सांप को कच्चा खा गए।

1012

एक एपिसोड में तो भूख लगने पर उन्होंने मगरमच्छ का शिकार किया। बेयर ने अपने हाथों से मगरमच्छ को मारा और उसे कच्चा ही खा गए।
 

1112

शो मैन VS वाइल्ड में बेयर ने याक का खून पिया था। उन्होंने कई बार मूत्र भी पिया है। बेयर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ये पूरी तरह से उन्होंने सर्वाइवल के लिए किया। 

1212
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos