Published : Nov 08, 2022, 07:10 PM ISTUpdated : Nov 08, 2022, 07:30 PM IST
Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को पूरे भारत में देखा गया। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो गया। भारत में अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्र गहण के बाद सबसे पहले चंद्रोदय हुआ। यह ग्रहण भारत के कई शहरों में पूर्ण जबकि कुछ शहरों में आंशिक रूप से दिखाई दिया। भारत में ईटानगर के अलावा कोहिमा, कोलकाता, कटक, भुवनेश्वर, पटना, रांची, कोलकाता, पुरी, रांची और गया में पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ। वहीं, बाकी शहरों में यह आंशिक रूप से नजर आया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चंद्र ग्रहण 4 बजकर 52 मिनट पर शुरू हुआ, वहीं ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में यह 5 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुआ।
29
शहरों में चंद्र ग्रहण का समय अलग-अलग रहा। दिल्ली में जहां यह 5.28 पर शुरू हुआ तो वहीं, मुंबई में 6 बजकर 1 मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखा।
39
भोपाल में आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 बजकर 36 मिनट पर हुई। वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यह 5 बजकर 21 मिनट पर शुरू हुआ।
49
बिहार की राजधानी पटना में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजे शुरू हुआ, जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह 5 बजकर 16 मिनट पर शुरू हुआ।
59
हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरू में भी आंशिक चंद्र ग्रहण ही देखा गया। यहां क्रमश : 5 बजकर 40 मिनट, 5 बजकर 38 मिनट और 5 बजकर 49 मिनट पर ग्रहण शुरू हुआ।
69
गुजरात के अहमदाबाद में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 बजकर 55 मिनट पर हुई, वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में यह 5 बजकर 37 मिनट पर शुरू हुआ।
79
भारत के अलावा साल का अंतिम ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में भी देखा गया।
89
बता दें कि 15 दिन पहले ही अमावस्या (दिवाली) के दिन सूर्य ग्रहण हुआ था। सिर्फ एक पखवाड़े के भीतर दो ग्रहण बेहद कम ही होते हैं। ऐसे में यह खगोलीय घटना अपने आप में अनोखी है।
99
अब ऐसा 18 साल बाद यानी 2040 में फिर होगा, जब 4 नवंबर को दिवाली पर आंशिक सूर्य ग्रहण (भारत में नहीं दिखेगा) और 18 नवंबर को देव दिवाली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ेगा।