एक एनकाउंटर ऐसा भी: जब पुलिस ने ढेर किए थे चार दरिंदे, जवानों पर बरसाए गए थे फूल, हर तरफ था जश्न

Published : Jul 10, 2020, 01:57 PM IST

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया। विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ 2 जुलाई को उसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हमले के 8 दिन बाद पुलिस ने विकास दुबे को ढेर कर दिया। आज इस एनकाउंटर की हर तरफ चर्चा है। पिछले साल नवंबर में भी एक ऐसा ही एनकाउंटर हुआ था। इसके बाद हर तरफ जश्न मना था, पुलिस पर लोगों ने फूल बरसाए थे। आईए जानते हैं, उस एनकाउंटर की पूरी कहानी....

PREV
17
एक एनकाउंटर ऐसा भी: जब पुलिस ने ढेर किए थे चार दरिंदे, जवानों पर बरसाए गए थे फूल, हर तरफ था जश्न

27 नवंबर को हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ चार लोगों ने रेप किया था। रेप के बाद उस महिला डॉक्टर को जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे थे, लोगों आरोपियों के लिए सरेआम फांसी पर लटकाए जाने की मांग कर रहे थे। 

27

घटना के 9 दिन बाद पुलिस शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। यहां घटना की रात का सीन रिक्रिएट किया जाना था उस दौरान एक आरोपी ने रिवॉल्वर छीन भागने की कोशिश की। सेल्फ डिफेंस में पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ने के लिए गोली चलाई फिर एनकाउंटर में वो चारों मारे गए।

37

इस एनकाउंटर के बाद लोगों ने इसे तुरंत न्याय मान लिया था। लोगों ने ना सिर्फ एनकाउंटर पर जश्न मनाया था। बल्कि एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर फूल भी बरसाए थे। 

47

इतना ही नहीं लोगों ने तेलंगाना पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जहां पीड़िता को जलाया गया था उस जगह पर भी लोगों ने फूलों से श्रद्धांजली दी थी। 

57

इस एनकाउंटर के पीछे साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार का दिमाग माना गया था। लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। सज्जनार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। सज्जनार 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं उन्हें एनकाउंटर मैन के नाम से जाना जाता है।
 

67

वे 2008 में दो लड़कियों पर तेजाब फेंकने के आरोपियों और 2015 में सिमी के 5 आतंकियों के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आए थे। 

77

एनकाउंटर के बाद महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर इस तरह राखी भी बांधी थी। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories