नई दिल्ली। आज भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) मनाया जा रहा है। इसी दिन 1949 को फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा भारत के पहले मुख्य कमांडर बने थे। आजादी के बाद से अब तक भारतीय सेना में काफी बदलाव हुआ है। संख्या के मामले में भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। वहीं, सैन्य क्षमता के मामले भारत दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश है। भारतीय सेना के जवान तपते रेगिस्तान से लेकर ग्लेशियर तक तैनात हैं और देश की रक्षा कर रहे हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे बड़ी सेना के बारे में...
सैनिकों की संख्या के मामले में चीन के पास सबसे बड़ी सेना है। चीन के सैनिकों की संख्या 20 लाख है। चीन का सैन्य बजट करीब 229 बिलियन डॉलर है। संख्या के मामले में चीनी सेना भले नंबर वन है, लेकिन सैन्य क्षमता के मामले में उसका स्थान अमेरिका और रूस के बाद आता है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में उसे तीसरा स्थान मिला है।
210
संख्या के मामले में भारत की सेना दुनिया में दूसरे स्थान पर है। भारत के तीनों सेना में शामिल सैनिकों की संख्या 14.5 लाख है। भारत का सैन्य बजट 66 बिलियन डॉलर है। भारत ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में चौथे स्थान पर है। भारतीय सेना के जवान चीन से लेकर पाकिस्तान की सीमा तक तैनात हैं।
310
सैन्य क्षमता के मामले में अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है। हालांकि सैनिकों की संख्या के मामले में उसका स्थान तीसरा है। अमेरिका के पास 13.9 लाख सैनिक हैं। अमेरिका का सैन्य बजट 782 बिलियन डॉलर है। यह चीन के सैन्य बजट का करीब तिगुना है।
410
उत्तर कोरिया के पास 12 लाख सैनिक हैं। इस देश की करीब 30 फीसदी आबादी सेना के लिए काम करती है। हालांकि सैन्य क्षमता के मामले में उत्तर कोरिया टॉप टेन देशों में भी शामिल नहीं है। लगातार तानाशाही शासन व्यवस्था होने के चलते यहां आर्थिक बदहाली है।
510
रूस की सेना में 8.5 लाख एक्टिव सैनिक शामिल हैं। यूक्रेन के साथ हो रही लड़ाई में रूसी सेना को काफी नुकसान हुआ है। सैनिकों की संख्या के मामले में रूस भले पांचवे नंबर पर हो, लेकिन सैन्य क्षमता के मामले में यह दुनिया का दूसरा सबसे ताकतवर देश है।
610
पाकिस्तान की सेना में 6.4 लाख एक्टिव सैनिक शामिल हैं। पाकिस्तान का सैन्य बजट 10.4 बिलियन डॉलर है। सेना पर अधिक खर्च के चलते पाकिस्तान आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है। सैनिकों की संख्या में मामले में पाकिस्तान भले दुनिया में छठे स्थान पर है, लेकिन सैन्य क्षमता के लिहाज से वह सातवें स्थान पर है।
710
ईरान की सेना में शामिल जवानों की संख्या 5.75 लाख है। इसे अपनी सेना पर हर साल 25 बिलियन डॉलर खर्च करना पड़ता है। ग्लोबल फायर पावर के अनुसार सैन्य क्षमता के मामले में ईरान दुनिया में 14वें नंबर पर है। अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब के साथ ईरान के संबंध ठीक नहीं हैं। अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते इसकी आर्थिक स्थिति भी खराब है।
810
दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया से खतरे का सामना करना पड़ता है। इसके एक्टिव सैनिकों की संख्या 5.55 लाख और रिजर्व सैनिकों की संख्या पांच लाख है। सैन्य क्षमता के मामले में यह दुनिया का छठा सबसे ताकतवर देश है।
910
तुक्री के पास 4.25 लाख सैनिक हैं। उसके रिजर्व सैनिकों की संख्या दो लाख है। सैन्य क्षमता के मामले में तुर्की दुनिया में 11वें नंबर पर है।
1010
इंडोनेशिया के पास 4 लाख एक्टिव सैनिक हैं। इसके साथ ही इसके रिजर्व सैनिकों की संख्या भी 4 लाख है। आर्मी में तीन लाख, नेवी में 75 हजार और एयर फोर्स में 40 हजार सैनिक हैं। सैन्य क्षमता के मामले में यह दुनिया का 15वां सबसे ताकतवर देश है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.