आंध्रप्रदेश में 67,864 हेक्टेयर फसल बर्बाद
आंध्र प्रदेश में हुई बारिश से 67,864 हेक्टेयर से ज्यादा की फसल बर्बाद हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान 8 जिलों में हुआ। आंध्र के विशाखपत्तनम में 5,435 हेक्टेयर, ईस्ट गोदावरी में 29,362 हेक्टेयर, वेस्ट गोदावरी में 15,926, कृष्णा में 12,466, गुंटूर में 381, वाईएसआर कडापा में 2,053, कुरनूल में 249 और श्रीकाकुलम में 1992 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हुई। राज्य में करीब 900 किलोमीटर की सड़क भी खराब हुई है।