Published : Jun 21, 2022, 06:31 AM ISTUpdated : Jun 21, 2022, 09:17 AM IST
नई दिल्ली। आज भारत समेत पूरी दुनिया में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक इस अवसर पर योग शिविर लगाए गए हैं। इस मौके पर देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सेना के जवान भी योग कर रहे हैं। इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) के जवानों ने 17 हजार फीट ऊंची हिमालय पर्वत की चोटी पर योग किया है। बर्फ से ढंके इस इलाके की रक्षा के लिए तैनात जवानों को हिमवीर कहा जाता है। देखें खास तस्वीरें...
सिक्किम में 17 हजार फीट ऊंची बर्फ से ढंकी चोटी पर योग अभ्यास करते आईटीबीपी के जवान। ये जवान बर्फीले इलाके में काम करने में इतने दक्ष होते हैं कि इन्हें हिमवीर कहा जाता है।
210
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईटीबीपी ने भारत चीन सीमा पर कई योग कार्यक्रम किए हैं। जवानों ने बर्फ से ढंकी ऊंची चोटियों पर योग किया है।
310
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर असम में ब्रह्मपुत्र नदी के सामने योग करते आईटीबीपी के 33वें बटालियन के जवान।
410
आईटीबीपी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर में तेजी से बहती नदी के पानी में योग किया।
510
लद्दाख में भारत चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर योग किया। यहां तापमान लगातार माइनस में रहता है।
610
आईटीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर योग किया। हिमाचल प्रदेश में चीन से लगती सीमा की लंबाई 260 किलोमीटर है।
710
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के हिमवीरों ने उत्तराखंड में 14 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर योग किया। उत्तराखंड में चीन से लगती 350 किलोमीटर लंबी है। यहां आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है।
810
उत्तराखंड में भारत चीन सीमा पर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर योग अभ्यास करते आईटीबीपी के हिमवीर। बर्फ से ढंका यह इलाका काफी दुर्गम है। यहां तापमान लगातार माइनस में बना रहता है।
910
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के सेंट्रल स्की टीम के जवानों ने योग किया।
1010
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पूंछ में भारतीय सेना के जवानों ने योग किया। इस दौरान सेना के स्निफर डॉग भी योग करते देखे गए।