10 तस्वीरों में देखें लद्दाख से सिक्किम तक बर्फ से ढंकी चोटियों पर भारतीय सेना के हिमवीरों ने कैसे किया योग

Published : Jun 21, 2022, 06:31 AM ISTUpdated : Jun 21, 2022, 09:17 AM IST

नई दिल्ली। आज भारत समेत पूरी दुनिया में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक इस अवसर पर योग शिविर लगाए गए हैं। इस मौके पर देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सेना के जवान भी योग कर रहे हैं। इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) के जवानों ने 17 हजार फीट ऊंची हिमालय पर्वत की चोटी पर योग किया है। बर्फ से ढंके इस इलाके की रक्षा के लिए तैनात जवानों को हिमवीर कहा जाता है। देखें खास तस्वीरें...

PREV
110
10 तस्वीरों में देखें लद्दाख से सिक्किम तक बर्फ से ढंकी चोटियों पर भारतीय सेना के हिमवीरों ने कैसे किया योग

सिक्किम में 17 हजार फीट ऊंची बर्फ से ढंकी चोटी पर योग अभ्यास करते आईटीबीपी के जवान। ये जवान बर्फीले इलाके में काम करने में इतने दक्ष होते हैं कि इन्हें हिमवीर कहा जाता है। 
 

210

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईटीबीपी ने भारत चीन सीमा पर कई योग कार्यक्रम किए हैं। जवानों ने बर्फ से ढंकी ऊंची चोटियों पर योग किया है। 

310

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर असम में ब्रह्मपुत्र नदी के सामने योग करते आईटीबीपी के 33वें बटालियन के जवान। 
 

410

आईटीबीपी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर में तेजी से बहती नदी के पानी में योग किया।

510

लद्दाख में भारत चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर योग किया। यहां तापमान लगातार माइनस में रहता है। 

610

आईटीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर योग किया। हिमाचल प्रदेश में चीन से लगती सीमा की लंबाई 260 किलोमीटर है। 

710

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के हिमवीरों ने उत्तराखंड में 14 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर योग किया। उत्तराखंड में चीन से लगती 350 किलोमीटर लंबी है। यहां आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। 

810

उत्तराखंड में भारत चीन सीमा पर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर योग अभ्यास करते आईटीबीपी के हिमवीर। बर्फ से ढंका यह इलाका काफी दुर्गम है। यहां तापमान लगातार माइनस में बना रहता है। 
 

910

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के सेंट्रल स्की टीम के जवानों ने योग किया। 

1010

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पूंछ में भारतीय सेना के जवानों ने योग किया। इस दौरान सेना के स्निफर डॉग भी योग करते देखे गए।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories