ताड़ासन :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व योग दिवस, 2019 के मौके पर खुद वीडियो ट्वीट कर बताया था कि वो विभिन्न योग आसन करते हैं। ताड़ासन यानी ताड़ का पेड़। इस आसन को करते समय आपके शरीर की स्थिति ताड़ के पेड़ की तरह ऊंची और मजबूत हो जाती है। इस आसन को करने से पहले अपने दोनों पैरों को 2 इंच की दूरी पर रखकर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को कंधे तक उठाएं। हथेलियों को सामने रख कर उंगलियों को आपस में पकड़ें। इसके बाद कलाइयों को बाहर की तरफ मोड़ें। अब धीरे-धीरे सांस अंदर लेते हुए अपनी भुजाओं को कंधे की सीध में उठाते हुए सिर के उपर ले जाएं। इस अवस्था में शरीर को स्थिर करने के बाद अपनी एड़ियों को जमीन से उपर उठाएं और पंजों के बल खड़े हो जाएं। इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें। सांस लें और छोड़ें।
फायदे :
- ये आसन रीढ़ से जुड़ी तंत्रिकाओं को ठीक करता है।
- शरीर की मुद्राओं (पाश्चर) को बेहतर बनाता है।
- इस आसन से जांघ, घुटने और एड़ियां मजबूत होती हैं।
- इस आसन का नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक संतुलन बढ़ाता है।