साइकल और बैलगाड़ी से शुरू हुआ सफर पहुंचा चंद्रयान-2 तक, देखें ISRO की यादगार PHOTOS

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने अपने मिशन चंद्रयान-2 की पूरी तैयारी कर ली है। 15 जुलाई की रात को भारत अंतरिक्ष की दुनिया में एक और कदम आगे बढ़ा लेगा। इसरो की ओर से बताया गया है- "इस बार हम ऐसे स्थान पर जा रहे हैं, जहां पहले कोई नहीं गया है।'' इसरो आज दुनिया की सबसे भरोसेमंद स्पेस एजेंसी है। दुनियाभर के 32 देश इसरो के रॉकेट से अपने उपग्रहों को लॉन्च कराते हैं। 16 फरवरी 1962 को डॉ. विक्रम साराभाई और डॉ. रामानाथन ने इंडियन नेशनल कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च का गठन किया था। 1963 में पहला साउंडिंग रॉकेट छोड़ा था। तब से लेकर अबतक इसरो अंतरिक्ष में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है।


साइकल से शुरू हुआ था सफर

15 अगस्त 1969 को डॉ. विक्रम साराभाई ने इसरो की स्थापना की थी। बताया जाता है, उस वक्त वैज्ञानिक लॉन्चिंग स्थल तक रॉकेट को साइकल पर लादकर ले गए थे। मिशन का दूसरा रॉकेट काफी बड़ा और भारी था, जिसे बैलगाड़ी पर ले जाया गया था। पहले रॉकेट के लिए भारत ने नारियल के पेड़ों को लांचिंग पैड बनाया था। उस समय हमारे वैज्ञानिकों के पास दफ्तर नहीं था। वे कैथोलिक चर्च सेंट मैरी के मुख्य कार्यालय में बैठकर सारी प्लानिंग करते थे। पूरे भारत में इसरो के 13 सेंटर हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 13, 2019 3:06 PM IST / Updated: Jul 22 2019, 11:31 AM IST

111
साइकल और बैलगाड़ी से शुरू हुआ सफर पहुंचा चंद्रयान-2 तक, देखें ISRO की यादगार PHOTOS
1963: थुंबा से (21 नवंबर, 1963) को पहले राकेट का प्रक्षेपण।
211
2009 में इसरो ने चांद पर अपना मिशन चंद्रयान-1 भेजा था।
311
मिशन के दौरान वैज्ञानिकों की टीम।
411
पहले मिशन के दौरान साइकल पर लादकर रॉकेट को लॉन्चिंग स्थल तक ले गए थे।
511
मिशन का दूसरा रॉकेट काफी बड़ा और भारी था, जिसे बैलगाड़ी पर ले जाया गया था।
611
अन्तरिक्ष उड़ान के दौरान चांद पर जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा।
711
प्रसारण के क्षेत्र में इसरो ने दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया।
811
वैज्ञानिकों के पास दफ्तर नहीं था। वे कैथोलिक चर्च सेंट मैरी के मुख्य कार्यालय में बैठकर सारी प्लानिंग करते थे।
911
एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी।
1011
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम अपने साथियों के साथ।
1111
भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई के साथ एपीजे अब्दुल कलाम।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos