Published : Aug 15, 2020, 02:31 PM ISTUpdated : Aug 15, 2020, 03:07 PM IST
नई दिल्ली. पूरे देश में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने भी लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे स्वतंत्रता दिवस मनाया। जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। ये जगह समुद्र तल से 14,000 फीट की ऊंचाई पर है। जवानों ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम् का काफी देर तक उद्घोष किया। जवानों का यह उद्घोष दुश्मनों को सख्त सन्देश है कि वे स्वतंत्रता दिवस पर भारत मां की रक्षा करने लिए मौजूद हैं।
आईटीबीपी के जवानों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दिख रहा है कि लद्दाख में पैंगोंग त्सो लेक के किनारे स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।
27
जवानों ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। बता दें कि आईटीबीपी ने बयान जारी कहा कि इन 21 जवानों ने ईस्टर्न लदाख में चीनी सैनिकों का झड़पों के दौरान बहादुरी से डटकर सामना किया था। इसीलिए इन हिमवीरों के नाम सरकार को वीरता मेडल के लिए भेजा गया है.।
37
ये जगह समुद्र तल से 14,000 फीट की ऊंचाई पर है। आपको बता दें कि 5-6 मई को जब पैंगोंग लेक के करीब फिंगर एरिया में भारत और चीन के सैनिकों में भिड़ंत हुई थी तब सेना के जवानों के साथ आईटीबीपी के जवान भी शामिल थे।
47
इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवान उत्तर में लद्दाख से लेकर उत्तर-पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक भारत से लगी चीन की सीमा पर देश की सुरक्षा करते हैं।
57
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैनिक अमृतसर से लगभग 35 किलोमीटर दूर अटारी-वाघा सीमा पर 74 वें स्वतंत्रता दिवस को मनाते हुए।
67
बीएसएफ के महानिदेशक एसएस देसवाल ने अटारी वाघा बॉर्डर (Attari Wagah border) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
77
इस मौके पर आम लोग तो मौजूद नहीं थे, लेकिन बॉर्डर पर पूरा जोश व जुनून नजर आया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.