मुंबई. दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस भारत दौरे पर हैं। यहां वे कभी धोती कुरते में नजर आते हैं, तो कभी मंदिर में दर्शन करते दिख रहे हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को देखने को मिला, जब बेजोस मुंबई की सकरी गलियों में सामान की डिलीवरी करते दिखे।
भारत में पैर जमा चुकी ईकॉमर्स साइट अमेजन ने छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों के लिए अमेजन संभव समिट आयोजित की थी। इसी सिलसिले में जेफ बेजोस भारत के दौरे पर हैं।
27
जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि 2025 तक अमेजन भारत से मेक इन इंडिया के तहत 71 हजार करोड़ रुपये का सामान निर्यात करेगा। इसके अलावा भारत में छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए 7100 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
37
छोटे कारोबारियों को आकर्षित करने के लिए अमेजन किराना स्टोर्स को पॉइंट बांट रही है। इससे उनकी इनकम में वृद्धि हो सके। इसी के तहत खुद उन्होंने तंग गलियों में पैदल जाकर पैकेज की डिलीवरी की।
47
इतना ही नहीं बेजोस ने खुद फोटो शेयर कर इसकी जानकारी भी दी।
57
जेफ बेजोस ने शनिवार सुबह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में भी दर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने मुंबई में भारतीय अभिनेताओं से भी मुलाकात की।
67
इससे पहले जेफ बोजेस ने नई दिल्ली में बच्चों के पतंग भी उड़ाई और भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए। जेफ बेजोस श्रद्धांजलि देने राजघाट भी पहुंचे थे।
77
जेफ बेजोस का इसी साल पत्नी से तलाक हुआ है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.