रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता में रही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। परिणाम के रुझान देखे तो भाजपा 29 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस-जेएमएम भारी बढ़त लिए हुए है। दोनों पार्टियां 41 के आंकड़े को छू रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस-जेएमएम सरकार बना सकती है। झारखंड के गठन के बाद 4 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 2005, 2009,2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव हुए। एक नजर में बताते हैं कि इन चुनावों में तीन मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस और जेएमएम का क्या प्रदर्शन रहा।
2019 में पड़े 65.23% वोट - 81 सीटों वाले राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ है। कुल 1216 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 से ज्यादा वीवीआईपी सीटें हैं। आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुए थे। पांच चरणों में कुल 65.23% वोटिंग हुई। 2005 में वोट प्रतिशत- 57.0%, 2009 में वोट प्रतिशत- 57.0% और 2014 में वोट प्रतिशत- 66.6% रहा।
23
मोदी ने की 9 रैलियां- पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान 9 रैलियां कर 33 विधानसभा सीटों को कवर किया। गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के दौरान 9 रैलियां की। इसके जरिए 27 सीटों पर चुनाव प्रचार किया। राहुल गांधी ने 5 रैलियां की और 21 विधानसभा सीटों को कवर किया। प्रियंका गांधी ने सिर्फ 1 रैली की और 3 विधानसभा सीटों को कवर किया।
33
पूर्व मुख्यमंत्रियों की हुई हार- झारखंड में अब तक रघुवर दास सहित 6 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। प्रदेश में अब तक 4 बार 2005, 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव हुए हैं। रघुवर दास से पहले बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा, हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.