कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म 9 सितंबर, 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हुआ था। पिता से देश प्रेम की कहानियां सुनकर विक्रम बत्रा में स्कूल के समय से ही देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। विक्रम बत्रा स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद चंडीगढ़ चले गए और डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से साइंस में ग्रैजुएशन पूरा किया। इस दौरान वो NCC के सर्वश्रेष्ठ कैडेट भी चुने गए। इसके बाद उन्होंने आर्मी ज्वाइन करने का मन बना लिया था।