PM Modi का काशी दौरा: ये वो 16 तस्वीरें, जो हमेशा रखी जाएंगी याद.... बन गईं हैं इतिहास

Published : Dec 14, 2021, 02:03 PM ISTUpdated : Dec 14, 2021, 02:32 PM IST

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varansi) पहुंचे। वे यहां दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है। पहले दिन पीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का लोकार्पण किया। ये एक इतिहासिक प्रोजेक्ट माना जा रहा है, क्योंकि काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) से गंगा को एकाकार करने वाला काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अब करीब 250 साल बाद एक नई काशी से रूबरू करा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के जाने-माने संत, साधुजन, शंकराचार्य, महामंडलेश्वर समेत सनातन धर्म के सभी संप्रदायों के प्रमुख और काशी के गणमान्यजन साक्षी बने। यानी सोमवार का ये कार्यक्रम काशी के अभूतपूर्व बदलाव के लिए इतिहास का विषय बन गया है। ये बात खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कही है। आइए, हम आपको काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन से संबंधित वो तस्वीरें दिखाते हैं, जो हमेशा के लिए यादगार बन गई हैं...

PREV
116
PM Modi का काशी दौरा: ये वो 16 तस्वीरें, जो हमेशा रखी जाएंगी याद.... बन गईं हैं इतिहास

काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद अब एक नया स्वरूप देखने को मिल रहा है। पूरा कॉरिडोर इलाका चुनार के गुलाबी पत्थरों की आभा से दमक रहा है और रिकॉर्ड 21 महीने में बनकर तैयार हुआ है। मंदिर के लिए सात तरह के पत्थरों से विश्वनाथ धाम को सजाया गया है। ये भी रोचक है कि करीब 352 साल पहले अलग हुआ ज्ञानवापी कूप एक बार फिर से बाबा विश्वनाथ धाम परिसर में आ गया है।

216

पीएम मोदी ने सबसे पहले काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्शन किए थे। यहां उन्होंने आरती की और पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद वे बाहर निकले तो लोगों का अभिभावन किया था। लोग यहां पीएम के साथ फोटो लेने के लिए मशक्कत करते दिखे।

316

मोदी जब काल भैरव के दर्शन करने बाद सर्किट हाउस लौट रहे थे तो रास्ते में एक शख्स फ्लीट के सामने आने लगा था। ये शख्स मोदी को सम्मानित करना चाहता था। पीएम ने देखा तो कार रोक ली और शख्स को अपने पास बुला लिया। यह देख लोग भी हैरान रह गए। शख्स ने मोदी को बनारसी पगड़ी और साफा भेंट किया था।

416

प्रधानमंत्री मोदी ललिता घाट पहुंचे थे। यहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई थी और सूर्यदेव का अर्घ्य दिया था। 

516

यहीं से पीएम बाबा के अभिषेक के लिए जल लेकर मंदिर के गर्भगृह तक पैदल गए थे। ललिता घाट गंगा के रास्ते बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराने का नया रास्ता खोला गया है।

616

मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसके बाद 400 से ज्यादा साधु-संतों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने लोगों से तीन प्रण लेने की अपील की थी।
 

716

मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने वाले श्रमिकों का भी सम्मान किया था। उन्होंने श्रमिकों पर फूल बरसाए। उनसे बातचीत की और ग्रुप फोटो लिया था।

816

मोदी का कहना था कि श्रमिकों ने अपना पसीना बहाकर रिकॉर्ड समय में कॉरिडोर तैयार किया है। उनकी मेहनत के बिना ये संभव नहीं था।

916

काशी कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में 400 से ज्यादा साधु संत आए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से तीन प्रण लेने की अपील की थी।

1016

इसके बाद पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ अलकनंदा क्रूज से वापस संत रविदास घाट आए थे और यहां संत रविदास को पुष्पांजलि अर्पित की थी। उनके क्रूज में भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी सवार थे। मोदी ने शाम के समय एक बार फिर गंगा में नौकायन की। भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री रविदास घाट पहुंचे थे।
 

1116

बाद में मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने पहुंचे थे। यहां करीब 84 घाटों पर दीप जलाये गए थे। क्रूज से ही पीएम ने सभी काशी के घाटों की अनोखी छटा निहारी। यहीं से लाइट एंड शो का प्रोग्राम भी देखा था, जो सतरंगी छटा बिखेर रहा था। 

1216

इसके बाद मोदी ने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ फोटो ली थी। मोदी के साथ क्रूज पर सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा 11 प्रदेशों के मुख्यमंत्री और 9 प्रदेशों के उप मुख्यमंत्री मौजूद थे। पीएम को मुख्यमंत्रियों के साथ करीब 30 मिनट तक औपचारिक चर्चा करनी थी, लेकिन ये बैठक रात 8 से 12 बजे तक चली।

1316

मोदी ने रात करीब 1.13 बजे बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। 

1416

प्रधानमंत्री का फ्लीट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में आकर रुका। यहां से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर पहुंचे। स्टेशन की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। 

1516

करीब 10 मिनट ठहरने के बाद पीएम यहां से रवाना हुए। इससे पहले पीएम ने विश्वनाथ धाम का पुनः अवलोकन किया था।

1616

 मोदी ने रास्ते में अफसरों से जानकारी ली। इसी बीच, गोदौलिया चौराहे पर कुछ आम लोगों से भी मुलाकात की थी। यहां एक युवक पर नजर गई जो बच्चे को गोद में लिए खड़ा था। मोदी ने काफी देर तक इस बच्चे को दुलार किया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories