बस, ट्रेन, फ्लाइट..सब 21 दिन तक बंद, Photos में देखें, आधी रात से क्या-क्या बदला

Published : Mar 25, 2020, 12:01 PM ISTUpdated : Mar 25, 2020, 01:45 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पीएम मोदी के ऐलान के बाद बुधवार से भारत के सभी राज्य 21 दिनों तक के लिए लॉकडाउन कर दिए गए। भारत में यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। दरअसल, भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत के 22 राज्यों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 567 तक पहुंच गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक लोगों से घरों में रहने की अपील की है। लॉकडाउन लागू होने के बाद देखिए देश का हाल...  

PREV
119
बस, ट्रेन, फ्लाइट..सब 21 दिन तक बंद, Photos में देखें, आधी रात से क्या-क्या बदला
लॉकडाउन किए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट की तस्वीर। लॉकडाउन में परिवहन को पूर्ण रूप से बंद रखा जाता है।
219
मंगलवार की आधी रात यानी 12 बजे से देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया। जिसके बाद सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।
319
लॉकडाउन लागू होने के बाद लोग अपने घरों में हैं। इस दौरान सड़कों पर पसरा सन्नाटा।
419
प्रधानमंत्री के अपील के बाद लॉकडाउन लागू कर दिया गया। जिसके बाद फल, सब्जी आदि की दुकाने खुली हैं।
519
वाराणसी का देवी मंदिर भी लॉकडाउन के कारण बंद कर दिया गया है। आज से ही चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो रही है।
619
लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद पुलिस कड़ाई से इसका पालन करा रही है। इसी क्रम में घर से बाहर निकलने वालों से पूछताछ भी की जा रही है।
719
कर्नाटक पुलिस ने लॉकडाउन लागू होने के बाद असहाय लोगों को भोजन कराया। मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों के पास भोजन का कोई साधन न होने के बाद पुलिस न यह कदम उठाया है।
819
लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद देश के अधिकांश मंदिरों में भी ताले लटके हुए हैं।
919
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस अनावश्यक रूप से घूमने वालों से पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
1019
पुलिस ने बिना किसी वजह के बाहर मौज ले रहे लोगों से पूछताछ कर तत्काल सजा भी दे रही है। इसी क्रम में लॉकडाउन लागू होने के बाद कुछ युवा घूमते नजर आए तो पुलिस ने उठक-बैठक भी कराया।
1119
पुलिस लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करा रही है।
1219
पीएम मोदी की अपील पर 21 दिनों का लॉकडाउन लागू हो चुका है।
1319
लॉकडाउन लागू होने के बाद खुले सब्जी और फलों के दुकान।
1419
दिल्ली में लोग अल सुबह सब्जी और फलों की खरीददारी करने पहुंचे। मंगलवार की रात 12 बजे से पूरे देश को लॉकडाउन किया जा चुका है।
1519
लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वालों से यूपी पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। बहुत जरूरी होने पर ही किसी को आगे जाने दे रही है।
1619
पीएम मोदी की अपील के बावजूद लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों को घर से बाहर निकलने से रोकने के लिए पुलिस लगातार लोगों को समझाइश दे रही है।
1719
पूरे देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद परिवहन बंद हो गया है। जिसके बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा।
1819
मजदूरी करने वाले लोगों के पास भोजन की कोई व्यवस्था न होने पर पुलिस उन्हें भोजन उपलब्ध करा रही है। ताकि कोई भूखा न रह सके।
1919
लॉकडाउन लागू होने के बाद से ट्रेनों के पहिए भी थम गए हैं। जो यात्री जहां है वो वहीं फंसा हुआ है। हालांकि रेलवे ने पहले ही 31 मार्च तक रेल सेवाओं पर रोक लगा दी थी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories