सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो गर्लफ्रेंड से मिलने बाइक से पाकिस्तान के लिए निकल पड़ा शख्स, फिर...

कच्छ. कहा जाता है कि प्यार पाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते? ऐसा ही कुछ मामला गुजरात से सामने आया है। यहां के एक युवक को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो गया। इसके बाद वह बाइक से ही अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए महाराष्ट्र से पाकिस्तान के लिए निकल पड़ा। लेकिन जब वह बॉर्डर के पास दलदल में फंसा तो पैदल ही पाकिस्तान के लिए निकल पड़ा। लेकिन वह कच्छ के रेगिस्तान में रास्ता भटक गया। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2020 2:47 AM IST

15
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो गर्लफ्रेंड से मिलने बाइक से पाकिस्तान के लिए निकल पड़ा शख्स, फिर...

बताया जा रहा है कि युवक महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का है। उसका नाम जीशान सिद्दकी है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। सलीम 11 जुलाई से गायब था। उसके गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। 

25

पुलिस जब जीशान का नंबर ट्रैश कर रही थी, तो पता चला कि वह पाकिस्तान के एक नंबर से लगातार चैट कर रहा है। इसके बाद जीशान के नंबर की लोकेशन निकाली गई।
 

35

जीशान की मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कच्छ में है। ऐसे में पुलिस ने कच्छ में लड़के की फोटो भेजकर जानकारी थी। पुलिस को शक था कि वह आतंकियों के संपर्क में है। 

45

जब कच्छ में उसकी तलाश शुरू हुई तो लावारिस बाइक मिली। इसके बाद पुलिस को थोड़ी दूर पर जीशान मिल गया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो पता चला कि वह महाराष्ट्र से पाकिस्तान अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जा रहा था। इसके लिए वह पैदल ही सीमा पार करने के लिए निकल पड़ा था। लेकिन कच्छ में वह रास्ता भटक गया। 

55

बीएसएफ को जीशान गुरुवार को बॉर्डर के पास मिला। पुलिस लड़के से अभी पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी उसके आतंकियों के साथ संपर्क की बात सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि वह गर्लफ्रेंड से ही मिलने के लिए निकला था। हालांकि, पुलिस हनीट्रेप को भी आधार मानकर मामले की जांच में जुटी है।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos