Published : Oct 02, 2020, 10:27 AM ISTUpdated : Oct 02, 2020, 10:29 AM IST
नई दिल्ली. दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी की आज यानी की शुक्रवार को 151वीं जयंती है। गांधीजी ने ना केवल देश को आजादी दिलवाई है बल्कि अपने पूरे जीवन को एक प्रेरणा के रूप में लोगों के सामने रख दिया। बापू का जीवन उन लोगों को खास प्रेरणा देता है, जो जीवन में आने वाली परेशानियों से जल्द घबरा जाते हैं। ऐसे में आइए उनकी बर्थ एनीवर्सरी पर उनके जीवन से वो 10 गुण बताते हैं, जो आपको सफलता की राह पर ले जाएंगे।
गांधीजी का मानना था कि आपका भविष्य इस बात पर निर्भर है कि आप आज क्या सोचते और करते हैं। लोग अकसर यही फैसले करने में गलतियां कर बैठते हैं। वो अपने कल के बारे में नहीं सोचते और सिर्फ 'आज' पर ही अपना समय, धन खर्च कर देते हैं। बापू कहा करते थे, अगर वर्तमान में फैसले सही होंगे तो भविष्य भी अच्छा होगा।
211
किसी भी काम को करने हो तो उसे प्रेम से करें। अगर उसे करने में मन नहीं हो तो कभी उसे ना करें।
311
गांधीजी के जीवन से सीख मिलती है कि काम की अधिकता ही नहीं बल्कि अनियमितता भी आदमी को मार डालती है।
411
महात्मा गांधी का जीवन उनके मजबूत चरित्र की पहचान है। उनका आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय, अटूट साहस और अदम्य धीरज उन्हें उनके लक्ष्य यानी आजादी तक लेकर गए। उन्होंने करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाया है।
511
कहते हैं कि ज्ञान जितना बांटोगे उतना बढ़ेगा। इसलिए सभी की मदद करें। इससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा। ज्ञान बढ़ेगा।
611
गांधीजी का तीसरा मंत्र कहता है कि कोई भी कार्य करते समय धैर्य का दामन न छोड़ें। किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए राह में आने वाली परेशानियों से लड़ते रहें। सफलता के लिए आगे बढ़ते रहें।
711
महात्मा गांधी के जीवन से ये सीख मिलती है कि यदि हमें बार-बार असफलता का सामना करना पड़े तब भी आशा नहीं छोड़नी चाहिए। हो सकता है कि इस असफता के बाद ही सफलता मिले।
811
जरूरी है कि आप अपने लिए वित्तीय अनुशासन जरूर आपनाएं। कल के लिए बचत करें। उस बचत को सही जगह और सही मिश्रण के साथ निवेश भी करें।
911
कोई भी काम करने से पहले हमें सोचना चाहिए और मूर्ख काम करने के बाद ही सोचते हैं।
1011
गांधीजी के जीवन से सीख मिलती है कि जो समय बचाते हैं वो धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर होता है।
1111
आप प्रत्येक दिन अपने भविष्य की तैयारी करते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.