सन्यास लेने के बाद अब अपना ये सपना पूरा करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, बचपन से ही बनाया था प्लान

Published : Aug 16, 2020, 10:23 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया है। धोनी ने खुद इंस्टाग्राम पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान किया है। हालांकि, वो आईपीएल खेलते रहेंगे। अब धोनी के क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि वो अब क्या करेंगे?

PREV
17
सन्यास लेने के बाद अब अपना ये सपना पूरा करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, बचपन से ही बनाया था प्लान

धोनी की मानें तो वो सन्यास के बाद क्या करेंगे, इसके लिए उन्होंने योजना बचपन से ही बना रखी है। ऐसे में आपको बता रहे हैं उनका सपना क्या है और वो पढ़ाई में कैसे थे। 

27

दरअसल, धोनी ने श्यामली के रांची जवाहर विद्या मंदिर से 10वीं कक्षा पास करने के बाद रांची के ही गोस्सनर कॉलेज से कॉमर्स में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। लेकिन, क्रिकेट में करियर बनाने के चलते वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए।

37

रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी ने साल 2008 में रांची स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में वोकेशनल स्टडीज में ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस कोर्स में बैचलर की डिग्री पाने के लिए (पाठ्यक्रम 2008-2011) दाखिला लिया था, लेकिन क्रिकेट में ज्यादा व्यस्तता की वजह से वो 6 में से एक भी सेमेस्टर पास नहीं कर पाए। 

47

एक बार उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात के दौरान कहा था कि वो पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। उन्हें दसवीं में 66 और बारहवीं में 56 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। धोनी ने ये भी बताया था कि उन्होंने ग्‍यारहवीं में पहली बार क्लास बंक की थी। साथ ही वे बोर्ड परीक्षा में भी रांची से बाहर क्रिकेट खेलने जाते थे।
 

57

धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में नवंबर 2011 में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल ज्वॉइन की थी। इसके बाद उन्‍होंने कहा था कि वो भविष्‍य में ये जिम्‍मेदारी निभाने को पूरी तरह से तैयार हैं। इसके जरिए उनका आर्मी में काम करने का सपना पूरा होगा।

67

धोनी ने एक इंटरव्‍यू में कहा भी था कि वह बचपन से ही फौजी बनना चाहते थे। वो रांची के कैंट एरिया में अक्सर घूमने चले जाते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, वो फौज के अफसर नहीं बन पाए और क्रिकेटर बन गए।

77

अब धोनी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वो इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। ऐसे में वो भविष्‍य में ये जिम्‍मेदारी पूरी तरह से निभाकर अपने बचपन का सपना पूरा कर सकते हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories