- Home
- News
- Weather Alert: अगले 24 घंटे संभलकर! 25 राज्यों में आंधी-बारिश का तांडव, यूपी-बिहार वाले अलर्ट
Weather Alert: अगले 24 घंटे संभलकर! 25 राज्यों में आंधी-बारिश का तांडव, यूपी-बिहार वाले अलर्ट
Weather Update Today: मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और ओले गिर सकते हैं। 6 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है। जानें आपके शहर में अगले 24 घंटे मौसम कैसा रहेगा?

25 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
देश में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए 25 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
अटल टनल में रातभर फंसे रहे 1000 टूरिस्ट
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण हालात बिगड़ गए हैं। अटल टनल रोहतांग में करीब 1000 गाड़ियां और टूरिस्ट पूरी रात फंसे रहे, जबकि कई जगहों पर तूफान और बवंडर से जान-माल का नुकसान हुआ है। बर्फ की वजह से सड़क पर इतनी फिसलन हो गई कि गाड़ियों के पहिये थम गए और सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक रोकना पड़ा।
बवंडर और तूफान ने मचाई तबाही
मौसम बिगड़ने से देश के कई हिस्सों से जान-माल के नुकसान की खबरें भी आ रही हैं। ओडिशा के मयूरभंज जिले में आए एक खतरनाक बवंडर ने 70 से ज्यादा घरों को उजाड़ दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। सिक्किम में मूसलाधार बारिश और तूफान ने पेड़ों और बिजली के खंभों को उखाड़ फेंका, जिसमें दबकर एक महिला की जान चली गई। भारी बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को फिलहाल बंद कर दिया गया है। कश्मीर और हिमाचल में 21 मार्च तक बर्फबारी जारी रह सकती है।
अचानक क्यों बदला मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत के ऊपर एक 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) एक्टिव है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जब ये दोनों मिलते हैं, तो आंधी, तूफान और ओले जैसी स्थिति बनती है।
कुछ राज्यों में 40 डिग्री वाली गर्मी
एक तरफ आधे देश में बारिश होने की आशंका है, तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में सूरज आग उगल रहा है। महाराष्ट्र का अमरावती रविवार को सबसे गर्म रहा, जहाँ पारा 40.6°C पहुंच गया। इन राज्यों में फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, यहां गर्मी का सितम जारी रहेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

